पांच जिलों के साइबर थाने टॉप फाइव रैंकिंग में शामिल

Updated at : 01 Jun 2024 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
पांच जिलों के साइबर थाने टॉप फाइव रैंकिंग में शामिल

हर जिले में गठित साइबर थाने के द्वारा अपने-अपने जिलों में साइबर अपराध के विरुद्ध की गयी कार्रवाई के आधार पर मासिक रैंकिंग तैयार की जा रही है.

विज्ञापन

सुपौल, शिवहर, नवगछिया, किशनगंज और खगड़िया का प्रदर्शन सबसे खराब रहा

संवाददाता, पटना

हर जिले में गठित साइबर थाने के द्वारा अपने-अपने जिलों में साइबर अपराध के विरुद्ध की गयी कार्रवाई के आधार पर मासिक रैंकिंग तैयार की जा रही है. बिहार पुलिस की आर्थिक व साइबर अपराध इकाई द्वारा अप्रैल 2024 माह की जारी रैंकिंग के मुताबिक इस महीने साइबर संबंधित अपराधों को दर्ज किये जाने से लेकर गिरफ्तारी व रिफंड मामले में सारण जिला सबसे अव्वल रहा. टॉप पांच जिलों में औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और सहरसा शामिल रहे. वहीं, अप्रैल महीने में कई जिले साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई के विभिन्न मानकों पर काफी पिछड़े रहे. ऐसे निम्न स्तर का प्रदर्शन करने वाले जिलों में सुपौल, शिवहर, नवगछिया, किशनगंज एवं खगड़िया का स्थान रहा. इकाई ने निम्न प्रदर्शन करने वाले इन सभी जिलों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन को लेकर दिशा-निर्देश दिया है.

सारण साइबर थाना ने 10 लाख की राशि पीड़ितों को लौटायी

इओयू से मिली जानकारी के मुताबिक सारण साइबर थाना ने पीड़ितों को करीब दस लाख रुपये की राशि रिफंड करायी, जो सभी जिलों में सर्वाधिक रहा. इसी तरह, साइबर थाना औरंगाबाद ने कुल 4.03 लाख रुपये पीड़ित को रिफंड कराया. तृतीय स्थान पर रहे मुजफ्फरपुर साइबर थाना ने 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो कि सभी जिलों में सर्वाधिक है. चौथे स्थान पर रहे सीतामढ़ी साइबर थाना ने कुल 39,830 रुपये तथा सहरसा साइबर थाना ने कुल 50,736 रुपये की राशि रिफंड कराया. अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों द्वारा विभिन्न मानकों जैसे प्रतिवेदित शिकायतों के मुकाबले प्राथमिकी का प्रतिशत, कुल गिरफ्तारी, रिफंड का प्रतिशत और रिफंड की कार्रवाई से संबंधित कांडों पर की जा रही कार्रवाई के आधार पर रैंकिंग का निर्धारण किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन