रक्षाबंधन 2025: बिहार में इको-फ्रेंडली राखियों की धूम, जूट और कुल्हड़ से तैयार राखियां बन रहीं सबकी पसंद

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Aug 2025 12:33 PM

विज्ञापन

इको-फ्रेंडली राखियों की तस्वीर

Raksha Bandhan 2025: इस बार बिहार में रक्षाबंधन सिर्फ राखियों और मिठाइयों का नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी का भी त्योहार बन गया है. कहीं टूटे कुल्हड़ों से इको-फ्रेंडली राखियां बन रही हैं, तो कहीं जूट से बनी नेचुरल राखियां लोगों को अपनी ओर खिंच रही है. इसे खास कर पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इस बार बिहार की कुछ खास राखीयां बाजार में सबका ध्यान अपनी ओर खिंच रही है. दिखने में जितनी खूबसूरत, उतनी ही खास भी है. इस राखी की सबसे बड़ी बात ये है कि ये पूरी तरह नेचुरल है. इसमें न तो केमिकल, न ही प्लास्टिक का उपयोग किया गया है. न ही इससे स्किन को कोई एलर्जी होगी. राज्य में भाई की कलाई पर प्यार के साथ अब सेहत और प्रकृति की भी परवाह झलक रही है.

कटिहार की जुट वाली राखी

कटिहार में जूट से बनी राखियों की धूम मची है. यहां के एक युवा ने कोलकाता से ट्रेनिंग लेकर हाथ से बनी नेचुरल राखियों का निर्माण शुरू किया है. इस पहल के ज़रिए वह कटिहार को दोबारा ‘जूट नगरी’ के रूप में पहचान दिलाना चाहते हैं. उनके साथ इस काम में एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं, जिन्हें घर के पास ही रोजगार भी मिल रहा है.

दूसरी राखियों की तुलना में है सस्ती

बाजार में मिलने वाली चमकदार और केमिकल से बनी राखियों की तुलना में यह जूट राखी काफी सस्ती है. यह न सिर्फ किफायती है, बल्कि हाथ से बनी होने के कारण खास भी है. इसमें न प्लास्टिक है, न कोई हानिकारक रंग, जिससे यह स्किन के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहती है. कम कीमत और अच्छी क्वालिटी के कारण लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

पटना की कुल्हड़ वाली राखी

बाजारों में राखियों की खूब चहल-पहल है. इसी बीच पटना के मंदीरी इलाके की झुग्गियों में रहने वाले बच्चे एक अलग ही मिसाल पेश कर रहे हैं. ये बच्चे गोबर के गोइठे और मिट्टी के टूटे कुल्हड़ों का इस्तेमाल कर पर्यावरण के अनुकूल राखियां तैयार कर रहे हैं. खास बात ये है कि इन राखियों में न तो प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है और न ही किसी तरह के नकली सामान का.

इन्हें बांधी जायेगी स्पेशल राखियां

इन इको-फ्रेंडली राखियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें रक्षाबंधन के दिन पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बांधा जाएगा. बच्चों का कहना है कि ये वही लोग हैं जो दिन-रात हमारी सुरक्षा और सेवा में लगे रहते हैं, इसलिए असली रक्षक वही हैं. इसके अलावा, इन राखियों को शहर के कई पेड़ों पर भी बांधा जाएगा, ताकि प्रकृति को भी इस त्योहार में शामिल किया जा सके.

अब तक 1000 राखियां हो गयी है तैयार

बच्चों की इस अनोखी पहल ने रक्षाबंधन को एक नया मायने दिया है. अब यह त्योहार सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति से जुड़ाव का भी प्रतीक बन गया है. बच्चों ने अब तक करीब 1000 राखियां तैयार कर ली हैं, जो खास मकसद के लिए इस्तेमाल होंगी.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: 31 नदियों का जल, 21 तीर्थों की मिट्टी से बनेगा जानकी मंदिर, सीतामढ़ी में श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन