इनके खिलाफ एक्शन प्लान तैयार कर दिल्ली रवाना हुए अमित शाह, बिहार में जल्द दिखेगा असर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Feb 2026 6:39 PM

विज्ञापन

पूर्णिया में बैठक करते अमित शाह

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में हाई लेवल मीटिंग कर सीमांचल में ड्रग्स तस्करी और घुसपैठ पर सख्त रणनीति बनाई. सीमा सुरक्षा, आंतरिक हालात और अतिक्रमण हटाने पर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए. तीन दिवसीय दौरे के बाद वे दिल्ली रवाना हो गए.

विज्ञापन

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के पूर्णिया में हाई लेवल मीटिंग की. यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली. मुख्य फोकस सीमांचल में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक और सीमा सुरक्षा को मजबूत करना रहा. बैठक के बाद उनका तीन दिवसीय बिहार दौरा समाप्त हो गया. दोपहर बाद वे पूर्णिया से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद

बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहे. राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार ने भी हिस्सा लिया. इसके अलावा गृह विभाग, एसएसबी, नारकोटिक्स कंट्रोल, आईबी और अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

सूत्रों के मुताबिक सीमावर्ती जिलों में कानून-व्यवस्था, ड्रग्स तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई. अधिकारियों को सख्त निगरानी और समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

तीन दिन का सीमांचल दौरा

गृह मंत्री 25 फरवरी को सीमांचल दौरे पर पहुंचे थे. पहले दिन उन्होंने किशनगंज में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. दूसरे दिन वे अररिया पहुंचे. वहां उन्होंने सशस्त्र सीमा बल की दो नई सीमा चौकियों का उद्घाटन किया. साथ ही करीब 175 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की.

अररिया में उन्होंने सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की.

घुसपैठ पर बनेगी सख्त रणनीति

सीमांचल क्षेत्र नेपाल और बांग्लादेश सीमा के करीब है. ऐसे में घुसपैठ और अवैध गतिविधियां लंबे समय से चिंता का विषय रही हैं. अररिया में गृह मंत्री ने साफ कहा कि सीमांचल में घुसपैठ रोकने के लिए व्यापक योजना जल्द लागू की जाएगी.

पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले सीमांचल का हिस्सा हैं. यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है. इसे सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी चिकन नेक का प्रवेश द्वार कहा जाता है. किशनगंज का कुछ भाग इसी कॉरिडोर में आता है.

सरकार का दावा है कि बीते वर्षों में जनसांख्यिकीय बदलाव के संकेत मिले हैं. इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को और सतर्क रहने को कहा गया है.

बॉर्डर के 10 किलोमीटर दायरे में एक्शन

गृह मंत्री ने नेपाल सीमा से सटे इलाकों में अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया है. अधिकारियों को कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए. सीमा से 10 किलोमीटर के अंदर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस निर्देश के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. सीमावर्ती जिलों में सर्वे और चिन्हांकन की तैयारी शुरू हो गई है.

सीमांचल में बढ़ी सियासी हलचल

गृह मंत्री का यह दौरा सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है. सीमांचल क्षेत्र लंबे समय से सुरक्षा और जनसंख्या के मुद्दों को लेकर चर्चा में रहा है. ऐसे में आगामी चुनावों से पहले यह दौरा कई संदेश देता है. फिलहाल साफ है कि केंद्र सरकार सीमांचल को लेकर सख्त रुख अपनाने के मूड में है. आने वाले दिनों में यहां सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था और कड़ी होने की संभावना है.

Also Read: बिहार राज्यसभा चुनाव: पांचवीं सीट पर फंसा पेच, तेजस्वी यादव से AIMIM ने मांगा समर्थन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन