Rakhi Special Bihari Mithayi: बिहार की ये फेमस मिठाइयां रक्षाबंधन को बना देंगी खास, भाई की थाली में दूध बगिया बढ़ाएगी शोभा…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 Jul 2025 2:35 PM

विज्ञापन

रक्षाबंधन की तस्वीर

Rakhi Special Bihari Mithayi: रक्षाबंधन पर मिठाइयों की मिठास रिश्तों को और खास बना देती है. ऐसे में काजू कतली और रसमलाई को पीछे छोड़ते हुए बिहार की पारंपरिक मिठाइयों की मांग बढ़ गई है, जिसके हर बाइट में देसी स्वाद और अपनापन इस तरह घुलता है जो सीधे दिल में उतर जाता है.

विज्ञापन

Rakhi Special Bihari Mithayi: बिहार न सिर्फ अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां के खान-पान की पहचान भी बेहद खास है. लिट्टी-चोखा से लेकर हांडी मीट तक, हर व्यंजन में देसी स्वाद की एक अलग ही दुनिया बसती है. मिठाइयों की बात करें तो बिहार की पारंपरिक मिठाइयां स्वाद और सादगी दोनों में बेमिसाल हैं. इस रक्षाबंधन और त्योहारों के मौसम में, हर घर में बिहार की यह फेमस मिठाइयां रिश्तों में अपनापन घोल देते हैं. आइए जानते हैं बिहार की उन मिठाइयों के बारे में, जो हर त्योहार को खास बना देती है.

अनरसा

बिहार की पारंपरिक मिठाइयों में अनरसा का स्वाद लोगों के दिलों में बसा होता है. चावल के आटे, गुड़ या चीनी और मेवे से बने इस खास व्यंजन को तिल की परत में लपेटकर धीमी आंच पर तला जाता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम ये मिठाई मुंह में जाते ही मिठास का जादू बिखेर देती है.

बेलगरामी

शादियों और पारिवारिक समारोहों की जान मानी जाने वाली बेलगरामी, बिहार में बेहद लोकप्रिय मिठाई है. यह दूध और चीनी से तैयार की जाती है और हल्की चाशनी में डूबी होती है. हर मिठाई की दुकान पर आसानी से मिल जाने वाली यह मिठाई स्वाद में बिल्कुल खास होती है.

खाजा

खाजा बिहार की पारंपरिक मिठाइयों में सबसे खास मानी जाती है. आटे और चीनी से बनी ये परतदार मिठाई स्वाद में इतनी कुरकुरी और मीठी होती है कि एक बार खाने के बाद भूलना मुश्किल है. खासकर बिहार की शादियों और त्योहारों में इसका स्वाद जरूर चखा जाता है.

पेड़किया

पेड़किया बिहार के त्योहारों की शान है. खासतौर पर छठ, तीज और करवा चौथ जैसे अवसरों पर इसे बड़े प्यार से बनाया जाता है. मैदे में खोया, नारियल और ड्राई फ्रूट्स भरकर तली गई यह मिठाई स्वाद और परंपरा दोनों का मेल है. थावे की पड़किया तो इतनी मशहूर है कि लोग इसे चखने के लिए दूर-दूर से आते हैं.

दूध बगिया

चावल के आटे से तैयार की गई यह मिठाई स्वाद में बेहद खास होती है. दूध में उबाली गई मुलायम बगियों को देखकर रसमलाई की याद जरूर आती है, लेकिन इसका स्वाद उससे बिल्कुल अलग होता है. इसके साथ ऊपर से डाले गए ड्राई फ्रूट्स और केसर इसकी मिठास में शाही तड़का लगा देते हैं.

लौंगलता

लौंगलता मिठाई को मैदे में भर कर उसे लपेटा जाता है और ऊपर से एक लौंग लगाकर तला जाता है. चाशनी में डूबी ये मिठाई न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि लंबे समय तक खराब भी नहीं होती और यही इसे खास बनाती है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Purnia Airport: इस दिन पूर्णिया एयरपोर्ट का हो सकता है उद्घाटन, काउंटडाउन शुरू, जानिए कितना हुआ काम…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन