ePaper

राजगीर बन रहा बिहार की खेल राजधानी, 2025 में होगा पुरुष हॉकी एशिया कप, खेलो इंडिया और पैरा गेम्स का आयोजन

Updated at : 25 Nov 2024 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
राजगीर

सांकेतिक

राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में बीते दिनों महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया. जिसके बाद अब वर्ष 2025 में कई बड़े खेल आयोजनों की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

बिहार के राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद अब राजगीर राज्य की खेल राजधानी बनने की ओर अग्रसर है. इस परिसर के निर्माण के बाद पहली बार यहां अप्रैल-मई महीने में खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स का आयोजन किया जाएगा. केंद्र सरकार ने इसके आयोजन का समय तय कर दिया है. इसके साथ ही 27 अगस्त से सात सितंबर 2025 तक पुरुष हॉकी एशिया कप का आयोजन भी तय है.

खेलो इंडिया खेले जाएंगे 32 गेम्स

खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स का आयोजन एक महीने तक होना है. इस प्रतियोगिता में करीब 32 तरह के खेलों का आयोजन किया जाएगा. खेलो इंडिया के सभी खेल राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजित किए जाएंगे. लेकिन जिन खेलों के लिए मैदान यहां उपलब्ध नहीं है, उनके लिए कुछ खेलों का आयोजन पटना और रांची में भी किया जाएगा.

रांची में आयोजित हो सकती है साइकिल रेस

सूत्रों के अनुसार राजगीर में बेलोड्रोम की व्यवस्था नहीं है. इसलिए खेलो इंडिया की साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड के रांची में किया जा सकता है. इसके अलावा पटना में भी कुछ खेलों का आयोजन किया जा सकता है. खेलो इंडिया के तहत यूथ गेम्स के समापन के तुरंत बाद पैरा गेम्स शुरू होंगे, जिसमें दिव्यांगजन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे.

पुरुष हॉकी एशिया कप में आठ टीमें लेंगी हिस्सा

राजगीर में 27 अगस्त से सात सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले पुरुष हॉकी एशिया कप की तैयारियां शुरू हो गई हैं. पुरुष हॉकी एशिया कप में कुल आठ टीमें भाग लेंगी, जिसमें भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान और चीन जैसी प्रबल दावेदार टीमें शामिल हैं. इसके अलावा दो और टीमें एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) के क्वालीफायर टूर्नामेंट से इस प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाएंगी. इसकी तैयारी के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है. अब राजगीर में आयोजित खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को गया और बोधगया में नहीं, बल्कि राजगीर के ही होटलों में ठहराने की तैयारी भी शुरू हो गई है.

Also Read : बगहा में कथा-मटकोर के दौरान कट्टा का खेल, ग्रामीणों के सूझबूझ से आरोपी गिरफ्तार

Also Read : Mission 2025: नए साल में NDA शुरू करेगा अभियान, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हर जिले में होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन