राजेंद्र नगर सीएचसी की जांच : सिविल ड्रेस में थीं नर्सें

Published at :06 Aug 2024 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
राजेंद्र नगर सीएचसी की जांच : सिविल ड्रेस में थीं नर्सें

राजेंद्र नगर सीएचसी में इलाज भगवान भरोसे हो रहा है. इसका खुलासा तब हुआ जब सिविल सर्जन डॉ मिथलेश्वर कुमार सोमवार की शाम पांच बजे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे.

विज्ञापन

पटना. राजेंद्र नगर सीएचसी में इलाज भगवान भरोसे हो रहा है. इसका खुलासा तब हुआ जब सिविल सर्जन डॉ मिथलेश्वर कुमार सोमवार की शाम पांच बजे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे. जब वे इमरजेंसी वार्ड पहुंचे जहां एक ऑन ड्यूटी डॉक्टर गायब मिला. डॉक्टर से फोन कर बात की गयी तो वह बहाने बनाने लगा. वहीं अस्पताल में बिना ड्रेस कोड की नर्स ड्यूटी करते हुए मिली. अस्पताल में आठ नर्सों की ड्यूटी है, लेकिन सभी सिविल ड्रेस में ड्यूटी करती हैं. डेढ़ घंटे तक वार्डों का निरीक्षण किया.आज भेजा जायेगा स्पष्टीकरण : सिविल सर्जन डॉ मिथलेश्वर कुमार ने कहा कि राजेंद्र नगर सीएचसी में निरीक्षण में कई खामियां मिलीं. आठ जीएनएम नर्सों की ड्यूटी के बावजूद डिलिवरी नहीं हो रही है, यह चिंतनीय है. निरीक्षण की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दौड़ते हुए आएं. उन्होंने कहा कि ड़यूटी से गायब डॉक्टर व सिविल ड्रेस में ड्यूटी कर रही नर्सों से मंगलवार को स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. उचित जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन