Bihar Rain Alert: बिहार के इन 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, राज्य के कुछ इलाकों में ‘हॉट डे’ की भी चेतावनी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Apr 2025 6:42 AM
Rain Alert
Bihar Weather: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में जहां हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं 21 अप्रैल से तापमान में तेज़ बढ़ोतरी के साथ लू का भी खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है.
Bihar Weather: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश के कुछ जिलों में सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी इलाकों में गर्मी का कहर और बढ़ने वाला है. 21 अप्रैल से राज्य में अधिकतम तापमान में तेज़ वृद्धि होने की संभावना जताई गई है, जिससे लू चलने की स्थिति बन सकती है.
IMD के अनुसार, सोमवार को उत्तर-पूर्व बिहार के किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, सुपौल और मधेपुरा जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. इससे इन क्षेत्रों में लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है.
इन जिलों में बन सकती है ‘हॉट डे’ जैसी स्थिति
हालांकि, राज्य के मध्य और दक्षिणी जिलों में स्थिति अलग होगी. मौसम विभाग का कहना है कि 24 और 25 अप्रैल को गया, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, बक्सर, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई और अरवल जैसे जिलों में लू चलने की संभावना है. इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ‘हॉट डे’ जैसी स्थिति बन सकती है.
मौसम विभाग ने की लोगों से खास अपील
रविवार को गया और औरंगाबाद राज्य के सबसे गर्म जिले रहे, जहां तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें और शरीर को हाइड्रेट रखें. स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को लू से सतर्क रहने, ओआरएस और पानी का अधिक सेवन करने की सलाह दी है, ताकि गर्मी जनजीवन को प्रभावित न कर सके.
Also Read: गुरु-शिष्या की अनोखी लव स्टोरी: ट्यूशन से शुरू हुआ प्यार, पुलिस की मदद से मंदिर में रचाई शादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










