Railway Over Bridge Bihar: जहानाबाद में यहां बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज, इस रूट से आना-जाना होगा बेहद आसान

Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Sep 2025 3:16 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Railway Over Bridge Bihar: बिहार के जहानाबाद जिले में अरवल मोड़ के पास आरओबी का निर्माण होना है. करीब 247 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी का निर्माण किया जाएगा. इसके निर्माण को लेकर प्रस्ताव रेलवे को भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Railway Over Bridge Bihar: बिहार के जहानाबाद को बड़ी सौगात मिलने वाली है. जिले के अरवल मोड़ के पास आरओबी का निर्माण किया जाएगा. अब तक निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है लेकिन जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. मालूम हो इस आरओबी की आधारशिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान ही रखी थी.

247 करोड़ रुपये आयेगी लागत

जानकारी के मुताबिक, आरओबी का निर्माण करीब 247 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. दरअसल, अरवल मोड़ से पश्चिम जाने वाला रास्ता रेलवे अंडरपास से होते हुए गुजरता है. यह रूट काफी व्यस्त रहता है. अभी इस रास्ते के जरिये एक तरफ अरवल और दूसरी तरफ शकूराबाद पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा यह शहर के एकदम बीच में होने के कारण भी यहां से लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है.

रेलवे को भेजा गया प्रस्ताव

आरओबी के निर्माण को लेकर रेलवे को प्रस्ताव भेजा जा चुका है. उच्च पथ विभाग गया प्रमंडल के सहायक अभियंता संजय सिंघानिया के मुताबिक, ROB निर्माण को लेकर नक्शा के साथ पूरा प्रस्ताव भेजा गया है. अनुमान जताया जा रहा है कि एक हफ्ते में स्वीकृति मिल सकती है. परमिशन मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

जाम की समस्या से मिलेगी राहत

जारी किए गए नक्शे के मुताबिक, ब्रिज का एक छोर ऊंटा पेट्रोल पंप और दूसरा छोर अस्पताल मोड़ तक विस्तारित होगा. पश्चिम दिशा में यह ब्रिज बाजार समिति चौक से थोड़ा आगे तक फैला होगा. इसके निर्माण से शहर में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी. राजा बाजार अंडर पास से जो परेशानियां लोगों को हो रही है, इससे निजात मिल सकेगा. आरओबी से गाड़ियां सीधे-सीधे पुल से ऊपर गुजर जाएंगी. यह योजना शहर के विकास के लिए बेहद खास मानी जा रही है.

2 किलोमीटर होगी लंबाई

जानकारी के मुताबिक, आरओबी की लंबाई 2 किलोमीटर होगी. रेलवे अंडर पास के पास इसकी चौड़ाई करीब 9 मीटर होगी. साथ ही आरओबी पर जगह-जगह रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था होगी. इस तरह से आरओबी के निर्माण से इलाके की सूरत बदलने वाली है.

Also Read: कैशलेस हुई परिवहन निगम की बसें, बिहार के इस जिले में यात्रियों को मिली सुविधा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन