Railway Break Journey Rule: सफर के दौरान पैसेंजर्स को मिलेगी जर्नी ब्रेक, अब यात्रा हुआ आसान

Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Jun 2025 4:14 PM

विज्ञापन

Railway Break Journey Rule: रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को लेकर कई पहल किए जा रहे हैं. किसी तरह की परेशानी ना हो, इसका खास ध्यान रखा जाता है. इसी क्रम में अब यात्री सफर के दौरान जर्नी ब्रेक ले सकते हैं. जिससे उन्हें खास सहूलियत मिलेगी.

विज्ञापन

Railway Break Journey Rule: रेलवे की ओर से यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े, इसका खास ध्यान रखा जाता है. वैसे भी सफर के दौरान अगर सभी सुविधाएं उचित तरीके से मिल जाती है तो, सफर का आनंद कुछ और ही होता है. इसे ही देखते हुए कई तरह के कदम रेलवे की ओर से उठाए जा रहे हैं. दरअसल, रेलवे की तरफ से अब पैसेंजर्स को जर्नी ब्रेक की सुविधा मिलेगी. जिस तरह ट्रेन में सफर के लिए यात्री को टिकट लेना पड़ता है, ठीक उसी तरह जर्नी ब्रेक के लिए भी पैसेंजर्स टिकट ले सकेंगे. बता दें कि, इस टिकट के लेने के बाद रास्ते में आराम के लिए यात्रियों को ब्रेक मिलता है.

जर्नी ब्रेक के लिए नियम

वहीं, रेलवे की ओर से इसे जर्नी ब्रेक नाम दिया गया है. विस्तार रूप से जर्नी ब्रेक की बात की जाए तो, यह सफर के दौरान बीच में यात्रियों को आराम करने के लिए दी जाती है. लेकिन, इसके लिए रूल भी बनाए गए हैं. जिसके मुताबिक, इस सुविधा का लाभ 500 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने पर दी जाती है. इससे साफ होता है कि, इसका फायदा उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जो 500 किमी से ज्यादा लंबा सफर करते हैं. वहीं, भारतीय रेलवे द्वारा किसी भी यात्री को एक दिन की ही ब्रेक जर्नी दी जाती है. फिर चाहे यात्री का सफर एक हजार किलोमीटर का ही क्यों ना हो.

यहां जमा करना होगा टिकट

गौर करने वाली बात यह है कि, 500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के टिकटों पर दो यात्रा विराम की अनुमति मिलती है. एक स्टेशन पर यात्रा की अवधि अधिकतम 2 दिनों की होती है. इसमें ट्रेन के आगमन का दिन और प्रस्थान का दिन शामिल नहीं होता है. इसके साथ ही कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने के लिए यदि कोई यात्री किसी भी स्टेशन पर उतरता है तो, इसे जर्नी ब्रेक नहीं माना जाएगा. इधर, दरअसल, इस सुविधा को लेने के लिए आपको टिकट जमा करना होता है. बता दें कि, जहां आप ठहरना चाहते हैं, इसी स्टेशन पर टिकट को जमा करना पड़ेगा.

Also Read: Bihar Politics: VIP में शामिल हुए JDU के पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुनील सिंह, कहा- बिहार में…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन