पीयू : पीएचडी में यूजीसी के नियम के तहत नामांकन लेने को लेकर छात्रों ने शुरू किया अनशन

Published by :AMBER MD
Published at :07 May 2026 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
पीयू : पीएचडी में यूजीसी के नियम के तहत नामांकन लेने को लेकर छात्रों ने शुरू किया अनशन

पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी में नामांकन यूजीसी नियमावली के तहत कराने की मांग को लेकर गुरुवार को विद्यार्थियों ने अनिश्चित कालीन अनशन शुरू कर दिया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी में नामांकन यूजीसी नियमावली के तहत कराने की मांग को लेकर गुरुवार को विद्यार्थियों ने अनिश्चित कालीन अनशन शुरू कर दिया. विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय कार्यालय में कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने कहा कि गणित विभाग में सीएसआइआर यूजीसी नेट परीक्षा में पीएचडी उत्तीर्ण छात्रों का लिस्ट में नाम आया हुआ था, लेकिन इन्हें नामांकन से वंचित कर दिया गया. प्रथम मेरिट लिस्ट को रद्द कर दूसरी लिस्ट निकाली गयी, जिसमें इन छात्रों का नाम लिस्ट से काट दिया गया. विद्यार्थियों ने कहा कि सीएसआइआर यूजीसी नेट पास वालों को अगर पीएचडी नामांकन में शामिल नहीं करना था, तो फॉर्म क्यों भरवाया गया और मौखिक साक्षात्कार क्यों लिया गया. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी में नामांकन नहीं लिया गया तो आगे भी अनशन जारी रहेगा.

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन