पीयू छात्र संघ चुनाव की तिथि बढ़ायी जाये : आइसा
Updated at : 07 Mar 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन

छात्र संगठन आइसा ने पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर पटना विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
छात्र संगठन आइसा ने पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर पटना विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में छात्र संघ ने चुनाव की तिथि बढ़ाने की मांग की गयी है. आइसा विश्वविद्यालय सचिव कुमार दिव्यम तथा अध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि रमजान के महीने में चुनाव कराना न्यायसंगत नहीं है. मुस्लिम समुदाय से आने वाले विद्यार्थी चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं ले पायेंगे. यह एक तरह से छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखने का प्रयास है. दूसरी तरफ चुनाव के बीच में ही कई विभाग की परीक्षाएं ली जा रही हैं. इसे भी रद्द करने की मांग छात्रसंघ की ओर से की गयी. सारी परीक्षाएं छात्र संघ चुनाव के बाद आयोजित की जाये और हॉस्टल आवंटन भी अविलंब किया जाये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




