पटना, मुजफ्फरपुर समेत पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, इन 6 जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार के सभी 38 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 12 जिलों के लिए ऑरेंज और 26 के लिए येलो चेतावनी है. अगले दो दिनों तक आंधी, तेज बारिश और वज्रपात का खतरा बना रहेगा.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. राज्य के सभी 38 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं गया, जमुई, नवादा, बांका, लखीसराय एवं मुंगेर जिले में अगले तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है. पटना में सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन मौसम ने चिंता भी बढ़ा दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई जिलों में बारिश, बादलों का डेरा

राज्य के गोपालगंज, बेगूसराय, रक्सौल, सासाराम, लखीसराय, खगड़िया, पश्चिम चंपारण के बगहा और मंझौलिया समेत कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं जमुई में तेज बारिश हुई. अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहाना लेकिन अस्थिर बना हुआ है.

Imd का अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट में क्या है खतरा?

मौसम विभाग के अनुसार, ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात (बिजली गिरने) और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई है.

येलो अलर्ट वाले जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

येलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. हालांकि यहां खतरा कम है, लेकिन सतर्कता जरूरी है.

अगले दो दिन तक जारी रहेगा असर

मौसम विभाग ने साफ किया है कि यह खराब मौसम अभी थमने वाला नहीं है. अगले दो दिनों तक राज्य में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं जारी रह सकती हैं. खासकर आज और कल का दिन ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है.

मौसम में बदलाव की वजह क्या है?

विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के कारण यह स्थिति बनी है. इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) भी एक्टिव है, जिससे वातावरण में अस्थिरता बढ़ गई है और अचानक तेज बारिश व आंधी की स्थिति बन रही है.

पटना में कैसा रहेगा हाल?

पटना में दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है. तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा. अगले 1-2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है, हालांकि तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है. वज्रपात के समय खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है.

Also Read: बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 11 मई से चलेगी IRCTC भारत गौरव ट्रेन, 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन का मौका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन