PU Elections: आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी वोटिंग, मतदान करने के लिए कॉलेज आइडी साथ लाना जरूरी

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 29 Mar 2025 4:30 AM

विज्ञापन

PU Elections

PU Elections: आज सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू होगी. वोटिंग सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगी. मतदान करने के लिए कॉलेज आइडी साथ लाना जरूरी है.

विज्ञापन

PU Student Elections: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिये शनिवार को सभी 14 कंस्टीट्यूएंसी पर बनाये गये बूथों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो जायेगी. वोटिंग सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगी. विश्वविद्यालय की ओर से सभी बूथों पर बैलेट बॉक्स पहुंचा दिया गया है. शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी में लगाये सभी शिक्षकों को बैलेट बॉक्स खोलने और बंद करने की जानकारी देने के साथ ही चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी दे दी गयी है. चीफ इलेक्शन ऑफिसर प्रो रजनीश कुमार ने सभी एलेक्शन ऑफिसर और चुनाव टीम में शामिल सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा कि वोटिंग के लिये विद्यार्थियों को आइडेंटिटी कार्ड साथ लाना होगा. उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का नाम मतदाता सूची में हैं और विश्वविद्यालय की ओर से आइडेंटिटी कार्ड नहीं बनायी गयी है वे विभाग अध्यक्ष से संपर्क कर टेंप्रोरी फोटो युक्त आइडेंटिटी कार्ड और आधार कार्ड साथ में लायेंगे.

हर पद के लिये अलग-अलग कलर के बैलेट पेपर होंगे

शनिवार को सुबह छह बजे सेंटर पर दो चुनाव कर्मियों को बैलेट पेपर रिसीव करने के लिये मौजूद रहना होगा. चीफ एलेक्शन ऑफिसर ने सभी विद्यार्थियों से वोटिंग में भाग लेने और शांतीपूर्ण ढंग से अपने मतों का प्रयोग करने की अपील की है. सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. हर पद के लिये अलग-अलग कलर के बैलेट पेपर होंगे. मतदाताओं को बैलेट पेपर पर ब्लू या ब्लैक पेन से प्रत्याशी के नाम के आगे क्रॉस का चिन्ह लगाकर ही बैलेट पेपर को बैलेट बॉक्स में डालना होगा. मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि के सामने सील कर इसे आर्ट्स कॉलेज मतगणना स्थल भेजा जायेगा.

10 राउंड में होगी काउंटिंग

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की काउंटिंग 10 राउंड में होगी. सेंट्रल पैनल के लिये होने वाली काउंटिंग 10 राउंड में होगी. दो या तीन कॉलेजों को मिलाकर 10 बूथ बनाये जायेंगे. सेंट्रल पैनल के लिये 10 राउंड की गिनती गिनती होगी. प्रत्येक राउंड समाप्त होने के बाद घोषणा की जायेगी.

देर रात अधिकारियों ने लिया जायजा

शुक्रवार को देर रात मगध महिला कॉलेज, पटना वीमेंस कॉलेज, पटना कॉलेज समेत अन्य विभागों में चीफ एलेक्शन ऑफिसर प्रो रजनीश कुमार, डीएन प्रो अनिल कुमार समेत अन्य एलेक्शन ऑफिसर ने बूथों का जायजा लिया. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये पुलिस की टीम के साथ निरीक्षण किया. चुनाव को बेहतर ढंग से आयोजित कराने को लेकर सभी सेंटर और बूथों पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पुलिस फोर्स, क्विक फोस और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गयी है.

वोट डालने से पहेल इन बातों का रखें ख्याल

  • प्रत्याशी के नामके समाने ब्लू या ब्लैक पेन से क्रॉस का निशान लगायें
  • अगर एक से अधिक प्रत्याशी के नाम के सामने क्रॉस होगा तो वह वोट रद्द कर दिया जायेगा
  • वोटर लिस्ट से पर्ची पर नाम और क्रम संख्या लिख लें, ताकि इससे उन्हें मतदान करने में आसानी होगी
  • वेबसाइट पर सभी 19059 विद्यार्थियों की सूची प्रकाशित कर दी गयी है
  • बूथ के बाहर वोटर लिस्ट की एक कॉपी मौजूद रहेगी
  • इसी लिस्ट के सीरियल नंबर और आइकार्ड के अनुसार ही छात्र हॉल में चिन्हित किये जायेंगे
  • बैलेट पेपर को मोड़ कर उसे बैलेट बॉक्स में डालेंगे.

Also Read: Bihar News: औरंगाबाद के बारूण में इ-वेस्ट रिसाइकल प्लांट बन कर तैयार, जून महीने में होगा चालू

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन