पीयू : डॉ वीरेंद्र कुमार विधि पदाधिकारी किये गये नियुक्त
Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नमिता सिंह ने डॉ वीरेंद्र कुमार को विश्वविद्यालय का विधि पदाधिकारी नियुक्त किया है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नमिता सिंह ने डॉ वीरेंद्र कुमार को विश्वविद्यालय का विधि पदाधिकारी नियुक्त किया है. डॉ वीरेंद्र कुमार वर्तमान में पटना लॉ कालेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं. नियुक्ति के बाद उन्होंने सोमवार को पटना विश्वविद्यालय में विधि पदाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया. इनके विधि पदाधिकारी बनने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों व पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो अनिल कुमार, प्रॉक्टर प्रो मनोज कुमार सिन्हा, सीनेट व सिंडिकेट सदस्य डॉ कुमार सत्येंद्र यादव, डॉ अमित कुमार, डॉ दीप नारायण कुमार ने डॉ वीरेंद्र कुमार को बधाई दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










