पीयू : थर्ड मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की आज से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

Published by : AMBER MD Updated At : 29 Jun 2025 7:33 PM

विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2025-29 में एडमिशन के लिए तीसरी मेधा सूची जारी कर दी गयी है

विज्ञापन

– थर्ड मेरिट लिस्ट में 1024 विद्यार्थियों को किया गया शामिल

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2025-29 में एडमिशन के लिए तीसरी मेधा सूची जारी कर दी गयी है. तीसरी मेधा सूची में स्नातक रेगुलर कोर्स में एडमिशन के लिए कुल 1024 विद्यार्थियों और वोकेशनल कोर्स में 185 छात्रों का नाम तीसरी मेधा सूची में शामिल है. तीसरी मेधा सूची में सभी चयनित विद्यार्थियों के नामांकन के लिए काउंसेलिंग और नामांकन की प्रक्रिया 30 जून से 01 जुलाई 2025 के बीच संपन्न होगी. तीसरी मेधा सूची में जिन आवेदकों का नाम है, वे अपने लॉगइन आइडी व पासवर्ड की मदद से अपना अलॉटमेंट लेटर देख सकते हैं. विद्यार्थियों को काउंसेलिंग व एडमिशन फीस ऑनलाइन जमा करने के बाद अलॉटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप व आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद अपना चार पासपोर्ट साइज फोटो व अपना सभी ओरिजिनल प्रमाणपत्र (फोटोकॉपी के साथ) अलॉटमेंट लेटर में अंकित कॉलेज में समय पर पहुंच कर काउंसेलिंग में भाग लेकर अपना नामांकन करवाएं. काउंसेलिंग का निर्धारित समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक तय किया गया है. सभी चयनित आवेदकों को निर्धारित तिथि और समयावधि में ही अपना नामांकन करवाना होगा. जो विद्यार्थी काउंसेलिंग के लिए निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित नहीं होंगे, वैसी स्थिति में उनकी दावेदारी स्वतः समाप्त हो जायेगी. विश्वविद्यालय के डीन प्रो अनिल कुमार ने बताया कि यदि तीसरी मेधा सूची में नामांकन प्रकिया समाप्त होने पर भी किसी विषय में स्थान रिक्त रह जाती है, तो उसमें स्पॉट राउंड में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूचना जारी की जायेगी. स्पॉट राउंड में नामांकन के लिये वैसे ही आवेदक योग्य होंगे जिन्होंने नामांकन के लिए आवेदन किया है. रिक्त स्थान पर नामांकन के लिए फिर से विकल्प भरने का ऑनलाइन अवसर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन