ePaper

बेऊर जेल में कैदी आज करेंगे 12 घंटे का उपवास

Updated at : 10 Dec 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
बेऊर जेल में कैदी आज करेंगे 12 घंटे का उपवास

बेऊर जेल में मानवाधिकार के हनन होने का आरोप लगाते हुए बंदी बुधवार को 12 घंटे के उपवास पर रहेंगे.

विज्ञापन

पटना.

बेऊर जेल में मानवाधिकार के हनन होने का आरोप लगाते हुए बंदी बुधवार को 12 घंटे के उपवास पर रहेंगे. उपवास की जानकारी बंदियों ने पत्र के माध्यम से बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज झा को दी है. साथ ही मानवाधिकार दिवस मनाने की अनुमति मांगी है. उन्होंने जेल अधीक्षक से बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार नाश्ता-भोजन देने, तेल, साबुन, ब्रश आदि उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही बंदियों के समुचित इलाज की व्यवस्था कारा अस्पताल में करने का आग्रह किया गया है. इधर, अपनी मांग के संबंध में बंदियों ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री, हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और बिहार मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को जानकारी देते हुए पूरा करने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन