राष्ट्रपति ने लालू पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने लालू पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच किये जा रहे जमीन के बदले नौकरी घोटाले में राजद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच किये जा रहे जमीन के बदले नौकरी घोटाले में राजद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि मुर्मू ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 197(1) और बीएनएसएस, 2023 की धारा 218 के तहत अनिवार्य अनुमति दी है. गौरतलब है कि इडी ने पिछले साल अगस्त म���ं लालू प्रसाद, उनके बेटे तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत धन शोधन मामले में आरोपपत्र दायर किया था. सबसे पहले इस मामले में सीबीआइ ने प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें आरोप है कि 2004-2009 के दौरान रेलवे में ग्रुप डी के कर्मचारियों की नियुक्ति में तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद भ्रष्टाचार में लिप्त थे. इडी लैंड फाॅर जॉब मामला में राजद प्रमुख लालू प्रसाद और राबड़ी देवी से पूछताछ कर चुकी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन