विजयोत्सव की तैयारी पूरी, तेजस्वी होंगे मुख्य अतिथि

Updated:
विज्ञापन
विजयोत्सव की तैयारी पूरी, तेजस्वी होंगे मुख्य अतिथि

वीर कुंवर सिंह की शौर्यगाथा को याद करते हुए 23 अप्रैल को विद्यापति भवन में भव्य विजयोत्सव समारोह होगा.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

वीर कुंवर सिंह की शौर्यगाथा को याद करते हुए 23 अप्रैल को विद्यापति भवन में भव्य विजयोत्सव समारोह होगा. विजयोत्सव के मुख्य अतिथि तेजस्वी यादव होंगे. तेजस्वी यादव की मौजूदगी कार्यक्रम को राजनीतिक और सामाजिक महत्व देगी. समारोह में तेगवा बहादुर सम्मान से विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा. समारोह की पूर्व संध्या पर मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह और आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की. कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह के जीवन और योगदान को समर्पित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी. लोकनृत्य की प्रस्तुति सृष्टि शांडिल्य देंगी. जबकि गायन उदय नारायण सिंह का होगा.शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह विजयोत्सव न सिर्फ एक ऐतिहासिक स्मरण होगा, बल्कि युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा.इस दौरान राकेश राव, नितेश राव, सत्येंद्र कुमार सिंह, कन्हैया राव, नीरज कुमार सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन