अक्तूबर से स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी होगी तेज

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
अक्तूबर से स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी होगी तेज

दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने के बाद स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने के बाद स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी जायेगी. कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूलों में तैयारी शुरू करने को लेकर सीबीएसइ के रीजनल ऑफिस की ओर से निर्देश दिया गया है. स्कूलों को बोर्ड की ओर से जारी किये गये सैंपल पेपर के आधार पर विद्यार्थियों की तैयारी कराने का निर्देश दिया है. सैंपल पेपर में दिये गये योग्यता आधारित प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस विद्यार्थियों को कराने के लिए कहा है, ताकि विद्यार्थी केवल पाठ्यक्रम को रट कर नहीं, बल्कि समझ कर पढ़ें. शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे सैंपल पेपर से रेगुलर अभ्यास कराएं और पढ़ाये गये टॉपिक को रिवाइज कराएं. बोर्ड के सिटी को-ऑर्डिनेटर एसी झा ने बताया कि इससे विद्यार्थियों को न केवल टाइम मैनेजमेंट में मदद मिलेगी, बल्कि प्रश्नों के स्वरूप को लेकर भी स्पष्टता मिलेगी. उन्होंने कहा कि बोर्ड की इस पहल से विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम मिलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन