ePaper

सीट साझेदारी को लेकर मांगी गयी पसंद की सीटें

Updated at : 09 May 2025 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
सीट साझेदारी को लेकर मांगी गयी पसंद की सीटें

बिहार में विधानसभा चुनाव की चुनावी संग्राम की तैयारियां जोरों पर हैं. महागठबंधन ने सीट साझेदारी को लेकर प्रारंभिक रस्साकसी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

महागठबंधन की सीट साझेदारी पर प्रारंभिक संवाद शुरू संवाददाता,पटना बिहार में विधानसभा चुनाव की चुनावी संग्राम की तैयारियां जोरों पर हैं. महागठबंधन ने सीट साझेदारी को लेकर प्रारंभिक रस्साकसी शुरू कर दी है. इसी क्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की तरफ से चुनावी निर्णय लेने के लिए बनायी गयी समन्वय समिति ने घटक दलों से पसंद की सीटें चिह्नित करने करे कहा है. साथ ही उनसे संभावित उम्मीदवारों के नाम मांगे हैं. सियासी सूत्रों के अनुसार महागठबंधन के घटक दलों के लिए सीट साझेदारी चुनौती का काम माना जा रहा है.फिलहाल संभावित उम्मीदवारों की सूची मिलने के बाद समन्वय समिति पसंद की सीटों पर विभिन्न घटक दलों की ताकत का तुलनात्मक अध्ययन करेगी. विश्लेषण और पुराने चुनावी आंकड़ों के आधार पर तय होगा कि किस घटक दल की कहां और किसकी दावेदारी सबसे प्रभावी है. अंत में सीट उसी के खाते में जायेगी, जिस घटक दल या उसके संभावित उम्मीदवार के जातीय और सामाजिक समीरण उसके हक में होंगे. उसी के उम्मीदवार को हरी झंडी दी जायेगी. महागठबंधन की रणनीति है कि हर घटक दल अपनी जमीन पृष्ठभूमि के हिसाब से अपनी पसंद की सीटों की सूची दें. तभी समन्वय समिति सीट का न्यायपूर्ण बंटवारा कर सकेगी. दरअसल महागठबंधन के घटक दलों की महात्वाकांक्षाएं इस बार पिछले चुनाव की तुलना में कुछ बढ़ी हुई हैं. महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राजद पर दबाव बनाने के लिए घटक- दल अपने-अपने हिसाब से रणनीति बना रह हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन