Prashant Kishor: 'मैं अपने साथियों को जनता का विश्वास नहीं दिला सका', प्रशांत किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच हुए इमोशनल

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Nov 2025 2:18 PM

विज्ञापन

प्रशांत किशोर

Prashant Kishor: जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव में हार के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीके इमोशनल हो गए. दरअसल, प्रशांत किशोर ने चुनाव में जनसुराज की हार की जिम्मेदारी ली. उन्होंने कहा, मैं अपने साथियों को जनता का विश्वास नहीं दिला सका.

विज्ञापन

Prashant Kishor: बिहार चुनाव में हार के बाद जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर पहली बार खुलकर सामने आये. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर थोड़े इमोशनल हो गए. दरअसल, बिहार चुनाव में जनसुराज की हार की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर ने ली. उन्होंने कहा, आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगर इतने साथी आये हैं तो जरूर ही चुनाव में हमने कुछ अच्छा काम किया होगा.

‘हमने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली’

प्रशांत किशोर ने कहा, करीब साढ़े तीन साल पहले बिहार में परिवर्तन की सोच के साथ हम सब आए थे. इसके लिए हमने पूरा प्रयास भी किया. लेकिन हमें सफलता नहीं मिली. अगर बिहार की जनता ने हमें नहीं चुना है, तो कहीं ना कहीं हमारे प्रयास में ही कोई गलती रही होगी. हम लोग बिहार में सत्ता परिवर्तन नहीं कर पाये. आगे उन्होंने यह भी कहा, बिहार की राजनीत को बदलने के लिए थोड़ी बहुत भूमिका जरूर बनी. लेकिन जनता का विश्वास नहीं जीत सकें.

प्रशांत किशोर ने ली हार की जिम्मेदारी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह भी कहा, इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी है, प्रशांत किशोर की है. मैं अपने साथियों को जनता का विश्वास नहीं दिला सका. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी की तरफ से बेहतर प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. लेकिन जनता ने उनका समर्थन नहीं दिया. बल्कि अन्य किसी पार्टी के उम्मीदवार को जीत दिलाई. अब कोई खिचड़ी खाना चाहता है तो उसे पुलाव कैसे खिलाया जाये. इस तरह से प्रशांत किशोर ने पीसी में खुलकर अपनी बात रखी.

NDA पर तंज कसते हुए क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर ने एनडीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव से पहले 40 हजार करोड़ की योजनाएं लाई गईं. स्वरोजगार योजना के तहत डेढ़ करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपये भेजे गए और 2-2 लाख रुपये देने का वादा भी किया गया था. पीके ने साफ कहा, अगर नीतीश कुमार और भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार छह महीने के भीतर वादे के अनुसार महिलाओं को 2-2 लाख रुपये दे देती है, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. अगर सरकार ऐसा नहीं कर पाती, तो साफ हो जाएगा कि महिलाओं को सिर्फ वोट खरीदने के लिए पैसे दिए गए थे.

Also Read: Rohini Acharya Husband: रोहिणी आचार्य के पति समरेश सिंह के पास कितनी है संपत्ति? जानिये क्या करते हैं काम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन