Rohini Acharya Husband: रोहिणी आचार्य के पति समरेश सिंह के पास कितनी है संपत्ति? जानिये क्या करते हैं काम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Nov 2025 10:59 AM
रोहिणी आचार्य और समरेश सिंह
Rohini Acharya Husband: बिहार चुनाव के बाद लालू परिवार में विवाद गहराता जा रहा है. रोहिणी आचार्य ने उनके साथ बदसलूकी का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने राजनीति और परिवार दोनों छोड़ने का फैसला लिया. दरअसल, रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं. रोहिणी आचार्य के पति समरेश सिंह हैं. उनके तीन बच्चे हैं.
Rohini Acharya Husband: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के बाद लालू परिवार में दरार पड़ गई है. दरअसल, लालू यादव को किडनी डोनेट करने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने उनके साथ बदसलूकी का आरोप लगाया. उन्होंने संजय यादव और रमीज पर गंभीर आरोप लगाए. इसके साथ ही उन्होंने राजनीति और परिवार दोनों छोड़ने का फैसला लिया. अब यह विवाद गहराता ही जा रहा है. रोहिणी आचार्य की फैमिली की बात करें तो, उनके पति का नाम समरेश सिंह है. उनके तीन बच्चे हैं.
क्या करते हैं रोहिणी के पति समरेश?
रोहिणी आचार्य के पति का नाम समरेश सिंह है. साल 2002 में रोहिणी आचार्य की शादी समरेश से हुई थी. इस समय समरेश अमेरिका में काम करते थे. लेकिन अब समरेश पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. एक निजी कंपनी में वह मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर हैं. इसके साथ ही पूरे परिवार के साथ सिंगापुर में सेटल हैं. जानकारी के मुताबिक, समरेश सिंह पूर्व आयकर अफसर रणविजय सिंह के बेटे हैं. लालू यादव और रणविजय सिंह के बीच अच्छी दोस्ती है. दोनों कॉलेज में फ्रेंड रह चुके हैं.
समरेश सिंह के पास कितनी है संपत्ति?
समरेश सिंह की संपत्ति की बात करें तो, लोकसभा चुनाव 2024 में रोहिणी आचार्य ने सारण सीट से चुनाव लड़ा था. इस दौरान हलफनामे में दिये गये जानकारी में उन्होंने बताया था कि उनके और उनके पति के पास करीब 36 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 2002 में शादी होने के बाद रोहिणी पहले अमेरिका में रही. लेकिन इसके बाद सिंगापुर में सेटल हो गई. रोहिणी आचार्य के तीन बच्चे अनाया, अरिहंत और आदित्य हैं.
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं रोहिणी
रोहिणी आचार्य बिहार की सियासत में लगातार एक्टिव रहती हैं. कई राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ लालू परिवार से जुड़े मुद्दों पर अक्सर अपनी राय जरूर ही देती है. 2024 में सारण लोकसभा सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा लेकिन वह चुनाव हार गई थी. सोशल मीडिया साइट पर भी वे काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में अब उनसे जुड़ा विवाद गहराता जा रहा है. रोहिणी ने सोशल मीडिया साइट के जरिये ही कई पोस्ट शेयर कर आरोप लगाए हैं. जिस पर तमाम दलों के नेताओं की तरफ से रिएक्शन भी आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










