प्रशांत किशोर पटना में कहां करेंगे अनशन? मीटिंग के बाद आज कर सकते हैं घोषणा
Prashant Kishor
BPSC Protest: पटना में प्रशांत किशोर का अनशन जारी है. अब वो अनशन पर कहां बैठेंगे इसे लेकर आज मंगलवार को एक मीटिंग रखी गई है. मीटिंग के बाद पीके घोषणा करेंगे की पटना में किस स्थल पर अपना अनशन जारी रखेंगे.
BPSC Protest: पटना में प्रशांत किशोर का अनशन जारी है. अब वो अनशन पर कहां बैठेंगे इसे लेकर आज मंगलवार को एक मीटिंग रखी गई है. मिली जानकारी के अनुसार, पटना स्थित शेखपुरा हाउस में 51 सदस्यीय टीम की बैठक की जाएगी. जिसमें तय होगा कि प्रशांत किशोर कहां से अपना अनशन जारी रखेंगे. वहीं पुलिस की भी पूरी तैयारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस गर्दनीबाग धरना स्थल के अलावे पीके को कहीं भी धरना नहीं देने देगी.
आज हाईकोर्ट में अर्जी लगा सकते हैं पीके
इधर BPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पीके आज पटना हाईकोर्ट में अर्जी लगा सकते हैं. याचिका में कैंडिडेट्स पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की जाएगी. सोमवार को गिरफ्तारी के 15 घंटे बाद सिविल कोर्ट से बिना शर्त जमानत मिल गई. इसके बाद कल देर शाम पटना स्थित शेखपुरा हाउस में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की.
Also Read: दोहरे नामांकन पर कार्रवाई, पटना में सरकारी स्कूलों से काटे गए 9 हजार से अधिक बच्चों के नाम
प्रशांत किशोर ने कहा अनशन जारी रहेगा
इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘कोर्ट ने हम लोगों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अनकंडीशनल बेल दी है. ये जनता का समर्थन है. बेऊर जेल में रखने के लिए उन लोगों के पास पेपर ही नहीं था. पेपर के इंतजार में बैठे रहे तब तक कोर्ट का फाइनल निर्णय आ गया.’प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘मेरा अनशन जारी था, जारी है, जारी रहेगा. मैं अनशन वापस नहीं ले रहा हूं. आधी रात को बैठक होगी, जिसमें अनशन की जगह तय कर मंगलवार को घोषणा करूंगा. उन्होंने ये भी दावा किया कि मामला तो गांधी मैदान में ही निपटाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










