पीपीयू : अलग से कोई भी कॉलेज नहीं बेचेगा फॉर्म

Updated:
विज्ञापन
पीपीयू : अलग से कोई भी कॉलेज नहीं बेचेगा फॉर्म

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में नामांकन शुल्क अतिरिक्त नहीं लिया जायेगा. अतिरिक्त शुल्क लेने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

पटना: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में नामांकन शुल्क अतिरिक्त नहीं लिया जायेगा. अतिरिक्त शुल्क लेने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई की जायेगी. पीपीयू को शिकायत मिली है कि राजभवन के द्वारा निर्धारित नामांकन शुल्क व फीस से कुछ कॉलेज अतिरिक्त शुल्क ले रहे हैं. इस पर पीपीयू ने अब किसी भी तरह के अतिरिक्त शुल्क लेने पर रोक लगा दी है. स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन प्रो राजीव रंजन ने बताया कि कुछ कॉलेजों के छात्रों के द्वारा अतिरिक्त शुल्क लिये जाने की शिकायत कुलपति से की थी. इसी के बाद कुलपति ने इस पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिया है कि जो भी राजभवन के द्वारा निर्धारित फीस है उसे ही कॉलेज लेंगे. इसके अतिरिक्त अलग से फॉर्म कॉलेज में नहीं बेचे जायेंगे. नामांकन पूरी तरह से ऑनलाइन है और सेंट्रलाइज्ड है. इसलिए सभी प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है. आवेदन शुल्क भी सिर्फ ऑनलाइन देना है, वह भी विवि के पोर्टल पर. उन्होंने कहा कि कुछ कॉलेज छात्राओं से भी फीस ले ले रहे हैं, उनकी फीस माफ है. छात्राओं से नामांकन शुल्क या अन्य कोई शुल्क नहीं लेना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Durgesh Kumar

लेखक के बारे में

By Durgesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन