ePaper

लड़की का अपहरण कर ले जा रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा

Updated at : 13 Jul 2020 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
लड़की का अपहरण कर ले जा रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा

शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से पश्चिम ढंगरा खंधे के कोना से बोलेरो पर एक लड़की को अपहरण कर नालंदा ले जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पटना : शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से पश्चिम ढंगरा खंधे के कोना से बोलेरो पर एक लड़की को अपहरण कर नालंदा ले जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं साथ इस्तेमाल की जा रही बोलेरो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह मकसूदपुर गांव से पश्चिम ढंगरा खंधा खेत में अपने मौसी के साथ धान की रोपनी करने जा रही एक युवती को ग्रामीण सड़क से ही बेलोरो पर सवार तीन युवकों ने मुंह बंद कर बोलेरो में बैठा लिया और भागने लगे.

अचानक हुई इस घटना को देख कर युवती की मौसी ने हल्ला कर दिया. इस पर ग्रामीण जुट गये और पुलिस को सूचना देकर बोलेरो का पीछा करने लगे. गांव से एक किमी आगे जाकर रेलवे क्राॅसिंग का गेट लगा रहने के कारण सभी को स्थानीय लोगो के सहयोग से शाहजहांपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में नालंदा जिले के हिलसा थाने के इनौत गांव निवासी सिंटू कुमार, शशि कुमार और जियेंद्र कुमार बताया जाता है. अपहृत युवती मूल रूप से नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के कोलामा गांव के रहने वाली थी, जो कुछ दिन पहले शाहजहांपुर के मकसूदपुर गांव अपनी मां के साथ मजदूरी करने मौसी के घर आयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन