बिहार के युवाओं को सौगात, पीएम ने की 62 हजार करोड़ की योजनाओं की शुरुआत

Published by : Rani Thakur Updated At : 04 Oct 2025 12:13 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने शनिवार को युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान 62 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखी.

विज्ञापन

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने शनिवार को युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान 62 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखी. इस मौके पर उनका मुख्य तौर पर फोकस बिहार के युवाओं पर ही रहा. पीएम मोदी ने इस दौरान युवाओं से वर्जुअली बात भी की.

पीएम सेतु योजना की शुरुआत

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दिन करीब 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश से देशभर के 1000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के विकास को लेकर भी पीएम सेतु योजना की शुरुआत की गई. जहां तक बिहार की बात है तो मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने एलान किया था. इसके बाद अब पीएम मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया.

योजना का लक्ष्य

ज्ञात हो कि इस योजना के तहत 2 साल तक बिहार के युवाओं के खाते में 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इस सहायता से लगभग 5 लाख युवाओं को फायदा पहुंच सकेगा. इस योजना का मुख्य लक्ष्य ऐसे इंटर के साथ ग्रेजुएशन पास युवाओं को आर्थिक रूप से सहारा देना है, जिन्होंने पढ़ाई तो पूरी कर ली है लेकिन बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहें हैं.

2016 में हुई थी घोषणा

युवाओं को आर्थिक मदद के साथ-साथ भाषा, कंप्यूटर और संवाद कौशल की भी ट्रेनिंग मिलेगी. बता दें कि इस योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2016 को ही की गई थी. अब सरकार ने एलान किया है कि सिर्फ इंटर पास ही नहीं बल्कि ग्रेजुएट बेरोजगार युवाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एनआईटी के नए परिसर का लोकार्पण

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने आज बिहार के 4 यूनिवर्सिटी में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला भी रखी. इसके अलावा बिहटा एनआईटी के नए परिसर का भी लोकार्पण किया.

इसे भी पढ़ें: अमृत भारत एक्सप्रेस में बढ़ेंगी सुविधाएं, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर का आनंद

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन