यूट्यूब पर देखा फांसी लगाने का तरीका और प्लस टू के छात्र ने की खुदकुशी

Updated at : 08 Mar 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
यूट्यूब पर देखा फांसी लगाने का तरीका और प्लस टू के छात्र ने की खुदकुशी

कदमकुआं थाने के पश्चिमी लोहानीपुर गोरैया स्थान के समीप किराये का कमरा लेकर पटना में पढ़ाई करने वाले छात्र पीयुष कुमार (18) ने खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

-कदमकुआं थाने के पश्चिमी लोहानीपुर इलाके की घटना संवाददाता, पटना कदमकुआं थाने के पश्चिमी लोहानीपुर गोरैया स्थान के समीप किराये का कमरा लेकर पटना में पढ़ाई करने वाले छात्र पीयुष कुमार (18) ने खुदकुशी कर ली. उसने मोफलर से फांसी का फंदा बनाया और पंखे से झूल गया. हालांकि उसका पैर जमीन से सटा हुआ था. उसके कमरे की खिड़की खुली हुई थी, जबकि दरवाजा बंद था. उस कमरे में दो और छात्र रहते थे, लेकिन वे लोग वृदांवन गये हुए थे. यह भी बात सामने आयी है कि उसने मौत को गले लगाने से पहले युट्युब पर फांसी लगाने का वीडियो भी देखा था. यह उसके मोबाइल फोन के सर्चिंग हिस्ट्री से जानकारी मिली है. इधर, शनिवार की सुबह खिड़की से ही मकान के लोगों ने उसके शव को लटका हुआ पाया. इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस पहुंची और दरवाजा को खोल की कमरे में प्रवेश किया. इसके बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. छात्र मूल रूप से दरभंगा के केवटी के रनबे का रहने वाला था. उसके पिता का नाम राजेश लाल दास है और वे सिलीगुढ़ी में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं. बताया जाता है कि दरवाजा बंद और खिड़की खुली होने के कारण स्थिति संदेहास्पद हो गयी है. पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए कदमकुआं पुलिस को आवेदन देकर जांच का आग्रह किया है. हालांकि छात्र कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. कदमकुआं थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट कमरे से नहीं मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक जानकारी मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन