Maamla Legal Hai 2: निरहुआ बोले- जैसे IPL में भोजपुरी कमेंट्री आई, वैसे ही Netflix पर भी आएगा Bhojpuri का ऑप्शन; बस दर्शक ठान लें..

Updated at : 07 Apr 2026 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
Maamla Legal Hai 2: निरहुआ बोले- जैसे IPL में भोजपुरी कमेंट्री आई, वैसे ही Netflix पर भी आएगा Bhojpuri का ऑप्शन; बस दर्शक ठान लें..

Maamla Legal Hai 2: वेबसीरिज ‘मामला लीगल है’ के प्रोमोशन में पहुंचे अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा कि सीजन 2 भ्रामक विज्ञापनों और सामाजिक सच्चाई पर आधारित है. उन्होंने अपील की कि यदि दर्शक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समर्थन दें, तो जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर भी भोजपुरी भाषा का विकल्प मिलेगा. थिएटर में दर्शक के कम होने को लेकर कहा कि ओटीटी ने सिनेमा को अब दर्शकों के हाथ में पहुंचा दिया है.

विज्ञापन

Maamla Legal Hai 2: यदि दर्शक अपना प्यार व समर्थन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाएं, तो नेटफ्लिक्स जैसे बड़े मंचों पर हमें अन्य भाषाओं की तरह भोजपुरी भाषा का विकल्प भी मिलने लगेगा. यह न केवल कंटेंट के विस्तार के लिए जरूरी है, बल्कि क्षेत्रीय कलाकारों व दर्शकों के बीच एक सीधा सेतु बनाने का काम करेगा. यह बातें सोमवार को नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ के दूसरे सीजन के प्रोमोशन के सिलसिले में पटना पहुंचे पूर्व सांसद सह अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कही. उन्होंने बताया कि अब सिनेमाघर आपके हाथ में है.

ये भी पढ़ें: OTT पर भी नहीं दिखेंगी अच्छी फिल्में! Taapsee Pannu ने कहा- थियेटर में सपोर्ट नहीं मिला तो खत्म हो जाएगा संजीदा सिनेमा

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने मनोरंजन को सुलभ बना दिया है. जैसे आइपीएल (IPL) में अब भोजपुरी कमेंट्री का विकल्प मिलता है, वैसे ही नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर भी भोजपुरी भाषा शामिल हो सकती है. इसके लिए दर्शकों की रुचि और व्यूअरशिप सबसे बड़ी शक्ति है. उनका मानना है कि जब क्षेत्रीय दर्शक डिजिटल क्रांति का हिस्सा बनेंगे, तो भोजपुरी भाषा को वह वैश्विक सम्मान मिलेगा जिसकी वह हकदार है.

ये भी पढ़ें: Javed Akhtar Exclusive: आज के दौर में भाषा ही आपका बैंक बैलेंस, बोले- Bhojpuri को सिर्फ बोली कहना गलत, यह क्लासिक भाषा है…

भ्रामक विज्ञापनों पर चोट व अवेयरनेस पर आधारित है सीजन 2

सीरीज में अपने किरदार के बारे में चर्चा करते हुए निरहुआ (Nirhua) ने बताया कि वह एक ऐसे सीधे-सादे व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो विज्ञापनों की चकाचौंध में आकर किसी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से खुद को बदल लेना चाहता है. इस किरदार के जरिए उन्होंने समाज में फैले भ्रामक विज्ञापनों और फेयरनेस के प्रति जुनून पर तंज कसा है. उन्होंने अपने स्कूल के दिनों का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे वे खुद भी गोरा होने के लालच में पांच रुपये का पाउच लगाया करते थे. यह किरदार आम आदमी से सीधा जुड़ाव महसूस कराता है और दर्शकों को यह संदेश देता है कि पर्दे की हर चमक सच नहीं होती.

ये भी पढ़ें: बिहार दिवस पर आयी गायिका बोली- कई मौके छूटे, कई रास्ते बंद हुए; पर सच्चाई व आवाज का सौदा नहीं किया

हर एपिसोड सामने लाता है एक अलग कहानी व नायक

निरहुआ ने कहा कि इस शो की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी स्क्रिप्ट है, जहां कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि स्क्रिप्ट ही हीरो है. हर एपिसोड एक अलग कहानी और नायक को सामने लाताहै. निरहुआ ने कहा कि फिल्मों की समय सीमा होती है, लेकिन वेब सीरीज में किरदारों और मुद्दों को विस्तार से कहने का मौका मिलता है, जिससे समाज की दबी हुई बातें भी मनोरंजन के माध्यम से सामने आ पाती हैं. वहीं, उन्होंने निर्माताओं और कलाकारों को भी सुझाव दिया कि वे समाज में सकारात्मक प्रेरणा देने वाले किरदार बनाएं.

ये भी पढ़ें: शायर अजहर इकबाल बोले- मगध को हटा दें तो देश का इतिहास अधूरा; बिहारी होने पर शर्म नहीं, गर्व करना सीखें

विज्ञापन
हिमांशु देव

लेखक के बारे में

By हिमांशु देव

सितंबर 2023 से पटना में प्रभात खबर से जुड़कर प्रिंट और डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. कला, साहित्य-संस्कृति, नगर निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी खबरों पर प्रमुखता से काम किया है. महिला, युवा और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना प्राथमिकता में शामिल है. व्यक्तिगत तौर पर किताबें पढ़ना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन