पटना में लिफ्ट देने के बहाने डांसर से सामूहिक दुष्कर्म, खेत में पति के सामने लूटी इज्जत

Updated at : 01 May 2025 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

पटना में लिफ्ट देने के बहाने एक महिला डांसर को हैवान अपने साथ लेकर गए और खेत ले जाकर उसके पति के सामने ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पिस्तौल दिखाकर उसकी इज्जत लूट ली. केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

पटना में लिफ्ट देने के बहाने एक डांसर से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. बाइक से दिघवारा रेलवे स्टेशन पहुंचाने के बहाने तीनों युवकों ने डांसर और उसके पति को बाइक पर बैठाया और सुनसान जगह देखकर एक खेत में उसकी इज्जत लूटी. पति के सामने ही उससे सामूहिक दुष्कर्म हुआ. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

लिफ्ट देने के नाम पर साथ लेकर गए

बताया जाता है कि मंगलवार को दियारा के शंकरपुर गांव में शादी समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें डांस करने के लिए 25 वर्षीया युवती अपने पति के साथ आयी थी. बुधवार की सुबह जब वह अपने पति के साथ ही शंकरपुर से दिघवारा रेलवे स्टेशन जा रही थी तो इस दौरान एक युवक ने दोनों को लिफ्ट देकर स्टेशन छोड़ देने की बात कही और साथ लेकर गए.

ALSO READ: पाकिस्तानी लड़की से कैसे संपर्क में आया बिहार का मोची? जानिए खुफिया एजेंसी की जांच में क्या मिला

खेत ले जाकर किया गैंगरेप

युवक ने डांसर और उसके पति को बाइक पर बैठाया और दिघवारा पहुंचने के लिए अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया. बाइक पर डांसर और उसके पति को बैठाकर वो आगे बढ़ा. इस दौरान स्टेशन के बदले शंकरपुर सुनसान बधार लेकर गया और पिस्तौल तान दी. डांसर के साथ तीनों ने मकई के खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया. विरोध करने पर डांसर और उसके पति को गोली मारने की धमकी दी और बलात्कार करके फरार हो गए.

दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता डांसर शिकायत करने दिघवारा थाने में गयी तो उसे शाहपुर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही गयी. थाना प्रभारी मनीष कुमार आनंद ने कहा कि स्टेशन पहुंचाने के नाम पर युवती से बधार में मकई खेत ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. पीड़िता के बयान पर केस दर्ज करते हुए छापेमारी की गयी और शंकरपुर गांव से आरोपी मनीष और मनोज को गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन