सरकार को सदन ने दी 47512 करोड़ खर्च करने की अनुमति

Updated at : 26 Jul 2024 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार को सदन ने दी 47512 करोड़ खर्च करने की अनुमति

राज्य सरकार को विधानसभा ने 47512 करोड़ खर्च करने की अनुमति दे दी. गुरुवार को सदन ने प्रथम अनुपूरक और विनियोग विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना राज्य सरकार को विधानसभा ने 47512 करोड़ खर्च करने की अनुमति दे दी. गुरुवार को सदन ने प्रथम अनुपूरक और विनियोग विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया.अनुपूरक पर सरकार का पक्ष रखते हुए उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य के विकास को गति देने के लिए सरकार को राशि की जरूरत है.इस तिजोरी की कुंजी सदन के पास है.यह राशि,नियुक्ति होने वाले कर्मचारियों का वेतन,मध्याह्न भोजन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा,स्मार्ट सिटी मिशन, राष्ट्रीय पोषाहार मिशन,आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मे मानव संसाधन और पटना मेट्रो रेल परियोजना पर खर्च की जायेगी. 47512 करोड़ के प्रथम अनुपूरक बजट में वार्षिक स्कीम मद में 25551 करोड़, स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 21954 करोड़ खर्च किये जायेंगे. इस अनुपूरक बजट में शिक्षा के लिए सबसे अधिक तकरीबन 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें समग्र शिक्षा के लिए 8550 करोड़ का प्रावधान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन