चंपारण के लोग आबाद रहें, इसलिए इस बांध बन रहा है : विजय चौधरी

विधान परिषद में मो खालिद अनवर के तारांकित सवाल का जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण में स्थित सिकरहना नदी के तटबंध के निर्माण से किसानों और आमलोगों को कोई नुकसान नहीं होगा.
संवाददाता, पटना विधान परिषद में मो खालिद अनवर के तारांकित सवाल का जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण में स्थित सिकरहना नदी के तटबंध के निर्माण से किसानों और आमलोगों को कोई नुकसान नहीं होगा. बांध का निर्माण अधिग्रहित भूमि पर हो रहा है. इससे बनने से किसी परिवार को कोई दिक्कत होगी, तो सरकार संज्ञान लेगी. चंपारण के लोग आबाद रहें, इसलिए बांध को बनवाया जा रहा है. डॉ अजय कुमार सिंह के तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि सुपौल के वीरपुर में कोसी नदी पर स्थित वीरपुर बराज का निर्माण 1963 में हुआ था, लेकिन इसकी मजबूती का आकलन इससे किया जा सकता है. इस बार अधिक पानी आने के बाद भी बराज को कुछ नहीं हुआ. इसके बावजूद बांध की ऊंचाई और मजबूरी के लिए डीपीआर बनाने के बाद केंद्र सरकार को भेजा गया है. राज्य के सभी पार्कों का हो रहा सौंदर्यीकरण : मंत्री महेश्वर सिंह के तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मोतिहारी शहर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क रख-रखाव किया जा रहा है.सरकार सभी पार्कों का रख-रखाव और सौंदर्यीकरण कर रही है. उन्होंने कहा कि पार्कों के लिए एक करोड़ 65 लाख रुपये दिये गये हैं. पार्कों का काम हो रहा है. मंत्री सुनील कुमार सिंह ने डॉ संजीव कुमार सिंह के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई औद्योगिक इकाई प्रदूषित पानी या अन्य सामग्री को नदियों में डालेगा, तो उस पर कार्रवाई की जायेगी. डॉ संजीव कुमार सिंह के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सभी वृझाें पर क्यूआर कोड लगाना संभव नहीं है. करोड़ों की संख्या में पेड़ लगाये जाते हैं. जिन पेड़ों का संरक्षण किया जाता है. वैसे कुछेक पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाये जाने का प्रावधान है. समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने कुमार नागेंद्र के तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाएं बढ़ी है. पोषाहार नियमित मिल रहा है. पोषाहार की राशि सीधे लाभुकों को नहीं दिया जायेगा. पोषाहार केंद्र पर दिया जाता है, वैसे ही दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




