पटना: इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हॉस्टल से हथियार बरामद
पिस्टल का फोटो
पटना में इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हॉस्टल से हथियार, मैगजीन, गोलियां और नकदी बरामद की है। इस मामले में हॉस्टल संचालक समेत तीन अन्य लोग भी हिरासत में लिए गए हैं।
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Patna Crime News : पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर तपस्या मोड़ स्थित एक ब्वॉयज हॉस्टल के कार्यालय में छापेमारी कर पिस्टल, मैगजीन, गोली, पांच मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए. पुलिस ने हॉस्टल संचालक समेत तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है.
मामले में जांच दल का किया गया था गठन
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कोइलवर निवासी पंकज कुमार, हॉस्टल संचालक सह मुजफ्फरपुर निवासी सोनू कुमार, रोहतास निवासी संजीत कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है. सचिवालय-1 की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया था.
तकनीकी जांच से मुख्य आरोपित तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने इंटरनेट मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच के आधार पर मुख्य आरोपित पंकज कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने तपस्या मोड़ स्थित हॉस्टल के कार्यालय में छापेमारी की. कार्यालय से सटे कमरे की तलाशी लेने पर अवैध पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए. मौके पर मौजूद तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है.
हथियार के स्रोत और नेटवर्क की जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था और उसे हॉस्टल में रखने की वजह क्या थी. गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि आरोपितों का हथियार तस्करी या किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े नेटवर्क से संबंध हो सकता है. इस दिशा में भी जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










