कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज महिलाओं के अधिकार पर मिली जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 6:41 PM
पटना वीमेंस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग ने अपनी पूर्व छात्राओं से जुड़ने की एक पहल के रूप में शुक्रवार को महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनी शिक्षा पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया.
संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग ने अपनी पूर्व छात्राओं से जुड़ने की एक पहल के रूप में शुक्रवार को महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनी शिक्षा पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया. अतिथि वक्ता के तौर पर पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता राधा कुमारी थीं. राधा कॉलेज पूर्व छात्रा (2010-2013 बैच) हैं. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के अधिकार और मानवाधिकारों से संबंधित कानून के दर्शन (न्यायशास्त्र) के महत्व पर चर्चा की. उन्होंने महिला अधिकारों के संवैधानिक और मौलिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया. उनके व्याख्यान में कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूकता के महत्व पर जोर दिया गया. विभाग की प्रमुख डॉ अमिता जायसवाल ने दर्शनशास्त्र विभाग की डॉ कीर्ति चौधरी और मिस ऋचा प्रिया के साथ मिलकर कार्यक्रम का समन्वय किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










