Patna Weather: पटना में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? जानिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Nov 2024 8:16 AM

विज्ञापन

Bihar Weather

Patna Weather: बिहार में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटे के भीतर राजधानी पटना समेत 16 शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. दिसंबर के तीसरे हफ्ते से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी.

विज्ञापन

Patna Weather: बिहार में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटे के भीतर राजधानी पटना समेत 16 शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रोहतास में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है. हालांकि, ठंड अपने असली रंग में अभी नहीं आया है. दिन के समय में ठंड का प्रकोप अभी शुरू नहीं हुआ है, धूप खिली रहती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर के तीसरे हफ्ते से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी. वहीं, शनिवार से आगामी तीन दिनों तक पटना समेत राज्य के सभी जिलों में आंशिक से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है.

जिले में शुक्रवार को निकली धूप, धुंध में आई कमी

बता दें कि शुक्रवार को जिला के अधिकतर क्षेत्रों में धुंध में आंशिक कमी आई और दिन में धूप निकली. जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. लेकिन, रात के तापमान में कमी आने से ठंड का असर बढ़ गया है. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रोहतास के डेहरी में रिकॉर्ड किया गया है.

Also Read: पछुवा हवा के पावर से गिरने लगा तापमान, बिहार के इन 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

पटना का न्यूनतम तापमान 15.8

नवंबर महीना बीतने को है अब दिसंबर की शुरुआत होगी. लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. राज्य में शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान मधुबनी में 33.9 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन