Patna Weather: पटना में घने कोहरे ने बढ़ाई टेंशन, कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Nov 2024 8:17 AM
Patna Weather: पटना में घना कोहरा देखने को मिला. सुबह नौ बजे तक गंगा के किनारे घना कोहरा छाया रहा. कोहरे की वजह से बहुत कम वाहन सड़क पर नजर आए. कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं.
Patna Weather: बिहार में 30 नवंबर के बाद दक्षिण क्षेत्रों के जिलों में बादल छाए रहेंगे. इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी. रात के तापमान में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है. गुरुवार की सुबह पटना में घना कोहरा देखने को मिला. सुबह नौ बजे तक गंगा के किनारे घना कोहरा छाया रहा. कोहरे की वजह से बहुत कम वाहन सड़क पर नजर आए.
पटना में सिर्फ स्कूल और काम के लिए निकलने वाले लोग ही सड़क पर दिखाई दे रहे थे. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अभी दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा. पटना का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा.
7 दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं
बिहार का औसत अधिकतम पारा 26-28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. 14-16 डिग्री सेल्सियस औसत न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है. एक सप्ताह तक औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है.
Also Read: बिहार में अब पड़ेगी ठिठुरने वाली ठंड, इन 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
घने कोहरे की वजह से पटना में कई फ्लाइट रद्द
पटना में धुंध और घने कोहरे की वजह से इंडिगो की दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई. कई फ्लाइट को पहुंचने में देरी हो गई. वहीं दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को तीसरे दिन भी विमानों का परिचालन प्रभावित रहा. गुरुवार को मुबंई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट की उड़ाने रद्द कर दी गई.
वहीं घने कोहरे की वजह से स्पाइस जेट का दूसरे दिन भी एक भी विमान का परिचालन नहीं हो पाया. दरभंगा एयरपोर्ट ने गुरुवार को एक जोड़े विमान के हैदराबाद के लिए परिचालन की पुष्टि की है. अन्य सभी विमानों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. करीब 1500 यात्रियों का आना व जाना प्रभावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










