ePaper

कमीशन देकर दलालों से वसूली करवाती थी पुलिस, पटना ट्रैफिक एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Updated at : 10 Jun 2025 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
patna sp news

पटना एसपी

पटना में पुलिसकर्मियों के खेल का पर्दाफाश हुआ तो ट्रैफिक एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. वहीं 15 पोस्ट के सारे पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया.

विज्ञापन

पटना में कुछ पुलिसकर्मी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली करके पैसा उगाही कर रहे थे. ट्रक चालक से अवैध वसूली मामले में पटना के ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने सख्ती दिखाते हुए एक्शन लिया है. एक एएसआइ समेत चार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया. वहीं एक दर्जन से अधिक ट्रैफिक पोस्ट के सभी कर्मियों को बदला गया है. जांच में वसूली के खेल का पर्दाफाश हुआ है.

एएसआइ समेत चार ट्रैफिक पुलिसकर्मी सस्पेंड

ट्रक वसूली मामले में एएसआइ समेत चार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निलंबित करके ट्रैफिक एसपी ने उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया. अगमकुआं थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है. ट्रैफिक एसपी ने बताया कि अगर चारो निलंबित पुलिसकर्मी जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो चार साल की जेल भी उन्हें हो सकती है. दो अन्य युवकों पर भी केस दर्ज हुआ है जो ट्रैफिक पुलिस बनकर पैसा वसूलते थे.

ALSO READ: राजा रघुवंशी हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद पटना आने तक सोनम का रवैया कैसा था? ड्राइवर ने बतायी सफर की कहानी

वसूली के लिए दो प्राइवेट लड़कों को रखा

नवीन और दीपक नाम के ये दोनों लड़के पुलिस बनकर ट्रकों से पैसे वसूलते थे. इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. जांच में पता चला कि दोनों युवकों को पुलिसकर्मियों ने ही वसूली के लिए 20 प्रतिशत कमिशन पर रखा था. ये दोनों रात में ट्रक चालकों से वसूली करते थे. ट्रैफिक सिपाही की ड्रेस में ये मास्क लगाकर वसूली के लिए तैनात रहते थे.

ऐसे हुआ खेल का पर्दाफाश…

जांच में पता चला कि नो इंट्री के समय हर ट्रक चालक से ये लोग 500-500 रुपए लेते थे, उसके बाद ही ट्रक को पास कराते थे. लेकिन इनकी उगाही के खेल का पर्दाफाश तब हो गया जब ट्रक एसोसिएशन वालों ने इसका वीडियो बनाकर ट्रैफिक एसपी को भेज दिया. एसपी के आदेश पर एएसपी ने मामले की जांच की और कार्रवाई की. ट्रैफिक एसपी ने बताया कि प्राइवेट लोगों को रखकर वसूली करवाया जा रहा था, संगठित अपराध की तरह ही यह गिरोह काम कर रहा था.

15 ट्रैफिक पोस्ट से 69 पुलिसकर्मियों को बदला गया

वहीं, अवैध वसूली की पुष्टि के बाद एक्शन में आए ट्रैफिक एसपी ने जीरोमाइल ट्रैफिक ओपी के 15 ट्रैफिक पोस्ट से 69 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है. सभी पुलिसकर्मियों को बॉडीवार्न कैमरा ऑन रखें. एसपी ने कहा कि अगर शिकायत मिलने पर उस समय संबंधित कैमरा ऑफ रहता है तो गलती पुलिसकर्मी की मानी जाएगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन