बिहार के इस जिले में 11 जनवरी तक स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Jan 2026 2:18 PM
सांकेतिक फोटो
Patna School Closed: पटना में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया है. आइये जानते हैं डीएम के आदेश में क्या कहा गया है?
Patna School Closed: पटना जिले में बढ़ती हुई ठंड और लगातार गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. इसलिए पटना के डीएम त्यागराजन एम एस ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा आदेश जारी किया है. प्रशासन का कहना है कि सुबह के समय कम तापमान होने के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर खराब प्रभाव पड़ने की संभावना है. इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के लिए नए दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं.
आदेश में क्या कहा गया
पटना डीएम के आदेश के मुताबिक पटना जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की सभी एजुकेशनल एक्टिविटी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. यह प्रतिबंध 11 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा. इसका मतलब यह है कि कक्षा 8 तक के बच्चों को इस भीषण शीतलहर के दौरान स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं होगी. प्रशासन ने स्कूल प्रबंधनों को सख्त हिदायत दी है कि वे इस आदेश का पालन करें.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
टाइम-टेबल पर क्या अपडेट
बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए नियमों में थोड़ी ढील दी गई है, लेकिन उनके समय में भी बड़ा बदलाव किया गया है. कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए एजुकेशनल एक्टिविटी सुबह 10:30 बजे से पहले शुरू नहीं की जा सकेंगी और दोपहर 3:30 बजे के बाद उन्हें चलाने की अनुमति नहीं होगी.
वैसे छात्र जो प्री-बोर्ड या बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आयोजित होने वाली स्पेशल क्लास और परीक्षाओं को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है ताकि उनकी बोर्ड की तैयारी प्रभावित न हो.
जिला प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश 9 जनवरी से प्रभावी माना जाएगा और 11 जनवरी तक लागू रहेगा. आदेश पत्र में कहा गया है कि मैनेजमेंट को अपनी एजुकेशनल एक्टिविटी को इस तय समय सीमा के भीतर ही पूरा करना होगा. आने वाले दिनों में यदि मौसम की स्थिति और बिगड़ती है तो प्रशासन इस अवधि को आगे बढ़ाने पर भी विचार कर सकता है.
इसे भी पढ़ें: पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर धमकी, कोर्ट बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










