पटना: नेउरा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

Author Monu kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी

Patna Minor molestation Case: नेउरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Patna Minor molestation Case: नेउरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता और आरोपित दोनों को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया है तथा संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आरोपित गिरफ्तार, मेडिकल जांच जारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी सनेज कुमार उर्फ मलूक के रूप में हुई है. वह वर्तमान में पटना के खजपुरा स्थित पिलर संख्या-24 के समीप रह रहा था. नेउरा थानाध्यक्ष जगदीप राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. साक्ष्य संकलन के लिए पीड़िता और आरोपित दोनों की मेडिकल जांच कराई जा रही है.

संबंधित धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ जांच कर रही है. मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिलने जा रही एक और शानदार फोरलेन सड़क, बदल जाएगी इन 3 जिलों की सूरत


विज्ञापन
Monu Kumar

लेखक के बारे में

By Monu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन