पटना में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 4.846 किलो ड्रग्स किया जब्त, एक गिरफ्तार
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
Patna Police Action: पटना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है. खगौल थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से 4.846 किलोग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद की है. बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
Patna Police Action: पटना के खगौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के घर से भारी मात्रा में हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद की गई है. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खगौल थाना के नैनचक मुस्तफापुर गांव में एक व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है. सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई.
क्या क्या बरामद हुआ
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और आरोपी के घर पर छापेमारी की गई. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर की तलाशी ली गई. इस दौरान वहां से कुल 4.846 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया. बरामद ड्रग्स में हेरोइन और ब्राउन शुगर शामिल है. पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 2400 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी मिला है. माना जा रहा है कि आरोपी इन सामानों की मदद से ड्रग्स की खरीद-बिक्री करता था.
इंटरनेशनल बाजार में क्या कीमत
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई है. इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स मिलने से साफ है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सके.
इस मामले में खगौल थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पुलिस ने की लोगों से अपील
पटना पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को मादक पदार्थों की तस्करी या इससे जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. इसके लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस ने कहा कि शहर में ड्रग्स के कारोबार को खत्म करने के लिए आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू होने वाला है आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










