ePaper

''''मशाल'''' प्रतियोगिता में आज दमखम दिखायेंगे पटना जिले के खिलाड़ी

Updated at : 04 Oct 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
''''मशाल'''' प्रतियोगिता में आज दमखम दिखायेंगे पटना जिले के खिलाड़ी

पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर एथलेटिक्स और साइकिलिंग (बालिक-बालिका, अंडर 14-16 आयु) के प्रतिभागी शामिल होंगे.

विज्ञापन

राज्य स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में 700 चयनित खिलाड़ी दिखायेंगे अपनी प्रतिभा

संवाददाता, पटना

खेल विभाग, शिक्षा विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा खोज ””मशाल”” रविवार को कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में शुरू की जायेगी. पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर एथलेटिक्स और साइकिलिंग (बालिक-बालिका, अंडर 14-16 आयु) के प्रतिभागी शामिल होंगे. साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन जेपी गंगा पथ पर होगा. यह प्रतियोगिता पांच और छह अक्तूबर को आयोजित होगी. जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता (बालक अंडर 14) मोतिहारी, कबड्डी प्रतियोगिता (बालक अंडर 14-16) गयाजी, कबड्डी प्रतियोगिता (बालिका अंडर 14-16) भोजपुर और वॉलीबाल (अंडर 16) की प्रतियोगिता भोजपुर में आयोजित की जायेगी. मशाल प्रतियोगिता में पटना जिले से छह स्पर्धा में कुल 77 विद्यार्थी शामिल होंगे. जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि पाटलिपुत्र खेल परिसर में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राज्य से कुल 700 चयनित खिलाड़ी शामिल होंगे. 114 दल प्रभारी और 42 तकनीकी पदाधिकारी सह चयनकर्ता भी भाग लेंगे.

पटना जिले से इन बच्चों का हुआ चयन

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विधा में पाटलिपुत्र खेल परिसर में 11 से 14 अगस्त तक जिला स्तर पर मशाल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी. इसमें जिले के सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए. पटना जिले से अंडर 14 आयु वर्ग में एथलेटिक्स से उच्च माध्यमिक विद्यालय, सबनीमा के गोविंद कुमार, 600 मीटर दौड़ में उच्च माध्यमिक विद्यालय हिदायतपुर, सैदपुर से नीरज कुमार, लांग जंप में रामगोविंद साह उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनेर से दीपू कुमार, बालिका वर्ग में क्रिकेट बॉल थ्रो, मध्य विद्यालय, डुमरी से रागिनी कुमारी, 60 मीटर दौड़ में कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, गर्दनीबाग से लक्की कुमारी, 600 मीटर दौड़ में कस्तूरबा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, खगोल से सोनाक्षी कुमारी, लांग जंप में कस्तूरबा गांधी, खगौल से यासमीन परवीन, क्रिकेट थ्रो बॉल में उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिरैया से कन्हैया प्रसाद, अंडर 16 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आरएसएम रेलवे एडेड उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोकामाघाट से शिवम कुमार, 800 मीटर दौड़ में महादेवा उच्च माध्यमिक विद्यालय से सौरभ कुमार, लांग जंप में एएनएस हाई स्कूल, बाढ़ से प्रतिक राज, क्रिकेट बॉल थ्रो में उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंझौली से सन्नी कुमार, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खगौल से लक्ष्मी कुमारी, लांग जंप में उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैमारघाट से सुनिता कुमारी, क्रिकेट बॉल थ्रो में कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांकीपुर से प्रीति कुमारी, पांच किलो मीटर स्पर्धा में मध्य विद्यालय भेलवाड़ा, दरियापुर से सागर कुमार, तीन किलो मीटर स्पर्धा में एलएनआर उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढीवर से आशा कुमारी, पांच किलो मीटर में यूएम विद्यालय से गोलू कुमार, तीन किलो मीटर में दामोदर उच्च विद्यालय, रघुनाथपुर से चांदनी कुमारी का चयन किया गया है. इसी तरह अंडर 14 और 16 से कबड्डी में बालक व बालिका वर्ग से 9-9 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. वॉलीबाल और फुटबाल से 7-7 खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन