पटना में चलती कार में दोस्तों ने युवक को मारी गोली, गाड़ी पर लगा है ‘ भारत सरकार GST’ का नेम प्लेट

घटनास्थल पर पुलिस मौजूद
Patna News: पटना के फतुहा में कार में सवार दो दोस्तों ने कथित तौर पर चालक बिट्टू कुमार को गोली मार दी। घायल युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं कार पर लगे “भारत सरकार GST” बोर्ड की भी जांच की जा रही है
Patna News: (एस के सिंह) पटना से सटे फतुहा में रविवार सुबह गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. फतुहा थाना क्षेत्र के फोरलेन-डुमरी ग्रामीण पथ पर कार में सवार दो दोस्तों ने कथित तौर पर चालक को गोली मार दी और फरार हो गए. घायल चालक को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है.
पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

घायल की पहचान दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ निवासी स्वर्गीय मनोज राय के 30 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि बिट्टू अपनी अर्टिगा कार (नंबर BR01HT-4870) से रविवार सुबह पटना से फतुहा की ओर जा रहा था.इसी दौरान उसने अपने दो दोस्तों को भी कार में बैठाया था.
जैसे ही कार फतुहा फोरलेन से डुमरी ग्रामीण पथ की ओर पहुंची, कार में बैठे दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते नोकझोंक बढ़ गई और पीछे बैठे दोस्तों ने बिट्टू कुमार की पीठ में गोली मार दी. गोली लगते ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस और नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार और थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया है. वहीं एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं.
‘भारत सरकार GST’ बोर्ड लगी कार पर भी सवाल

घटना के बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई. जिस कार में वारदात हुई, उसके आगे “भारत सरकार GST” का बोर्ड लगा हुआ था. इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ अवधेश कुमार ने बताया कि इस बोर्ड की वैधता और इस्तेमाल की भी गहन जांच की जा रही है.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। डुमरी मोड़ के पास कार को ग्रामीण सड़क पर मोड़ने के दौरान आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद चालक को गोली मारी गई.
फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है. घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए कई बिंदुओं पर जांच जारी है.
ALSO READ: पटना में बीच सड़क पर युवक को चाकू मारता रहा बदमाश, युवती चीखती रही और लोग देखते रहे तमाशा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










