दुबई से पुलिस को आया फोन, पटना में युवक से मिलने आने वाले है तीन पाकिस्तानी

Updated:
विज्ञापन
दुबई से पुलिस को आया फोन, पटना में युवक से मिलने आने वाले है तीन पाकिस्तानी

Patna News: पुलिस के पास जैसे ही दुबई से एक फोन आया, कि जमाल रोड में रह रहे कश्मीरियों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने एक-एक कमरे की तलाशी ली और इस दौरान सभी दस्तावेज को खंगाला गया.

विज्ञापन

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में तीन पाकिस्तानी के आने की सूचना पर बीते शुक्रवार की देर रात तक जमाल रोड में एसटीएफ, एटीएस और पटना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है. भारी संख्या में पुलिस फोर्स को देख जमाल रोड में बीते कई दशकों से रह रहे कश्मीरियों में हड़कंप मच गया. एक-एक कमरे की तलाशी ली गयी. दस्तावेज को खंगाला गया. मिली जानकारी के अनुसार पटना पुलिस के वरीय पदाधिकारी को दुबई में रहने वाले एक शख्स ने फोन किया. उसने समय बताते हुए कहा कि तीन पाकिस्तानी जमाल रोड में रहने वाले एक कश्मीरी के घर आने वाले है. यह सुन पटना पुलिस दंग रह गयी. उसने कई सारे मैसेज भी किये. इसके बाद एटीएस, एसटीएफ व पटना पुलिस ने जमाल रोड में छापेमारी कर आठ कश्मीरियों को हिरासत में ले लिया. पूरी रात पूछताछ व एक-एक बिंदुओं पर सत्यापन कर छोड़ दिया.

अपने कश्मीरी दोस्त से बदला लेने के लिए दुबई में रह रहे युवक ने दी फेक सूचना

इस पूरे मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ दिनों पहले जमाल रोड के पास से पुलिस ने दरभंगा के रहने वाले दो लोगों को एक मामले में उठाया था. इन दोनों के बारे में जानकारी देने व छुड़ाने जमाल रोड में रहने वाले उसके कश्मीरी दोस्त थाना पहुंचे. हिरासत में लिये गये दरभंगा निवासी दोनों युवकों को लगा कि इसी ने पुलिस से पकड़वाया है और फिर छुड़ाने आया है.

थानेदार पर जबरदस्ती कार्रवाई करने का बना रहा था दबाव

मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा के रहने वाले दोनों युवकों को कोतवाली थाने की पुलिस ने छोड़ दिया था. इसके बाद उसमें से एक युवक दुबई चला गया. वहां जाने के बाद बीते कुछ दिनों से वह लगातार कोतवाली थानाध्यक्ष के मोबाइल पर उसे गिरफ्तार करने, उसके बारे में अलग-अलग भ्रामक जानकारी देने की बात बता रहे थे. जब थानेदार ने कहा कि ये सभी झूठी बात है बगैर साक्ष्य के कोई किसी को क्यूं गिरफ्तार करेगा. इसके बाद उस युवक ने पूरा मैसेज डिलिट कर पटना पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को मैसेज किया कि जमाल रोड में तीन पाकिस्तानी आने वाले है.

Also Read: बिहार में शराब माफिया के सक्रिय होने का भांडाफोड़, शराब तस्करी की व्यवस्था देख पुलिसकर्मी भी रह गए दंग

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन