टैक्स को लेकर पटना नगर निगम हुआ सख्त, 26 हजार घरों से वसूला जाएगा बकाया लगान

Updated:
विज्ञापन

Patna News: पटना नगर निगम अब ऐसे लोगों पर एक्शन लेने जा रही है, जो वर्षों से अपार्टमेंट के फ्लैट में रह रहे हैं, लेकिन संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं. सर्वे में 26 हजार ऐसे फ्लैट की पहचान की गई है. जिनका अबतक किसी तरह से असेसमेंट नहीं हुआ है.

विज्ञापन

Patna News: पटना नगर निगम अब ऐसे लोगों पर एक्शन लेने जा रही है, जो वर्षों से अपार्टमेंट के फ्लैट में रह रहे हैं, लेकिन संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं. सर्वे में 26 हजार ऐसे फ्लैट की पहचान की गई है. जिनका अबतक किसी तरह से असेसमेंट नहीं हुआ है. यानी, इन फ्लैटों द्वारा संपत्ति कर और होल्डिंग टैक्स का निर्धारण नहीं किया गया है.

इन फ्लैटों में रहने वाले लोगों को निगम प्रशासन ने नोटिस भेज दिया है. उन्हें खुद से इसकी नापी करानी होगी और इसकी जानकारी निगम प्रशासन को देनी होगी. इसके बाद निगम प्रशासन संपत्ति कर का हिसाब लगाकर बकाया शुल्क की जानकारी देगा. इसके लिए लोगों को 31 सितंबर तक का समय दिया गया था. जिन्होंने इस तिथि तक टैक्स जमा नहीं किया है, उन पर 100 प्रतिशत तक जुर्माना लगाकर वसूली की जाएगी.

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में असेसमेंट की सुविधा उपलब्ध

नगर निगम (patna municipal corporation) की ओर से संपत्ति कर संग्रहण के साथ-साथ नई संपत्ति कर निर्धारण भी ऑन स्पॉट किया जा रहा है. संपत्ति के असेसमेंट के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा उपलब्ध है. नगर निगम के आधिकारिक पोर्टल https: //www.pmc.bihar.gov.in/ के माध्यम से घर बैठे संपत्ति कर का भुगतान आप कर सकते हैं. पोर्टल पर उपलब्ध सेल्फ असेसमेंट फॉर्म भरकर शहरवासी स्वयं कर निर्धारण और पुनर्निधारण का कार्य कर सकते हैं.

Also Read: पटना के 117 स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द, जानें शिक्षा विभाग क्यों ले रहा एक्शन?

बता दें कि प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 7 बजे तक आप नगर निगम मुख्यालय और अंचल कार्यालय में काउंटर पर अपनी संपत्ति कर के असेसमेंट के लिए आवेदन दे सकते हैं. इसके अलावा निगम द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 155304 पर कॉल करके अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं.

इस वार्ड में सर्वाधिक 2552 फ्लैट जिनका नहीं हुआ असेसमेंट

शहर में ऐसे पांच वार्ड हैं, जहां अपार्टमेंट की संख्या अन्य जगहों की तुलना में सर्वाधिक है. वार्ड-28 स्टेशन रोड से फ्रेजर रोड के साथ ही गांधी मैदान के हिस्से को कवर करता है. इस वार्ड में सबसे अधिक 11068 में से 2552 ऐसे फ्लैट हैं, जिसका असेसमेंट नहीं हुआ है. इसके साथ ही वार्ड 2, 7, 22 और 23 में 36420 फ्लैट हैं. इनमें 9185 फ्लैटों का असेसमेंट नहीं कराया गया है. इसके अलावा शहर के अन्य वार्डों के फ्लैट को मिलाकर यह संख्या 26 हजार तक पहुंच गई है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन