पटना में मानसून से पहले सीवरेज कार्य तेज करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, जानिए किस रूट में हुआ परिवर्तन
Published by : Nikhil Anurag Updated At : 17 May 2026 5:18 PM
Patna News: पटना में मानसून से पहले सीवरेज कार्य तेज करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. यह नई व्यवस्था 18 से 30 मई तक लागू रहेगा. यह कदम आगामी मानसून 2026 से पहले सीवरेज और हाउस कनेक्शन कार्यों को तेजी से पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है. इससे पटना में कई जगहों पर प्रमुख ट्रैफिक बदलाव भी किए गए हैं.
Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट) बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) द्वारा दीघा-कंकड़बाग सीवरेज परियोजना के तहत पाटलिपुत्र अंचल में यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है. यह कदम आगामी मानसून 2026 से पहले सीवरेज और हाउस कनेक्शन कार्यों को तेजी से पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है. जानकारी के अनुसार, दीघा और कंकड़बाग स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन घरों से कनेक्शन का कार्य अभी पूर्ण नहीं हो सका है. सभी घरों से कनेक्शन जुड़ने के बाद ही गंदे पानी का पूर्ण रूप से उपचार संभव हो पाएगा. नई यातायात व्यवस्था 18 मई से 30 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी.
प्रमुख ट्रैफिक बदलाव
पाटलिपुत्र क्षेत्र के कुछ प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगी. इसके तहत राजीव नगर अंडरपास के समीप स्थित बीयाडा गेट से सामान्य वाहनों का आवागमन निर्धारित अवधि तक बंद रहेगा. इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ते के रूप में बीयाडा रोड होते हुए अटल पथ का उपयोग करना होगा.
अटल पथ सर्विस लेन पर भी रोक
इसके अलावा एएन कॉलेज से राजीवनगर अंडरपास तक अटल पथ की सर्विस लेन में भी सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान सर्विस लेन में वाहनों का दबाव बढ़ने से काम की गति प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है. इसलिए यह अस्थायी प्रतिबंध लागू किया गया है. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सहयोग बनाए रखें ताकि परियोजना कार्य समय पर पूरा किया जा सके.
इसे भी पढ़ें: पटना, गया, भागलपुर समेत 5 शहर बनेंगे हाईटेक, 4751 करोड़ की लागत से 2037 तक बदल जाएगी तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










