Patna News: पटनावासियों के लिए जल्द ही बनकर तैयार होगा समग्र उद्यान, एक से बढ़कर एक होंगी सुविधाएं

समग्र उद्यान सांकेतिक फोटो
Patna News: चुनावी साल में बिहार के लोगों को कई सौगातें दी जा रही है. इस बीच पटनावासियों को जल्द ही समग्र उद्यान का गिफ्ट दिया जाएगा. इससे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. इसके साथ ही कई सुविधाएं भी दी जाएगी.
Patna News: बिहार के लोगों के लिए साल 2025 चुनावी साल है. ऐसे में कई तरह की सौगातें सरकार की ओर से लोगों को दी जा रही है. इस बीच जल्द ही पटनावासियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है. दरअसल, दीघा से गोलंबर तक समग्र उद्यान बनाया जाने वाला है, जिसके निर्माण की प्रक्रिया जुलाई महीने से शुरू हो जाएगी. जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से टेंडर निकाला गया है. जिसके बाद एजेंसी भी अगले महीने तक तय कर ली जाएगी. जानकारी के मुताबिक, अगले महीने एजेंसी आवंटित होने के बाद कार्य आवंटित कर दिया जाएगा.
330 करोड़ की लागत से होगा तैयार
इधर, लागत को लेकर बताया गया है कि, करीब 330 करोड़ की लागत से अशोक राजपथ से जेपी गंगा पथ के बीच के पूरे इलाके की सूरत बदल जाएगी. पूरी तरह से हरियाली दिखेगी और इस काम को पूरा होने में करीब 2 साल का समय लग सकता है. खासकर पटना के लोगों को करीब 6 किलोमीटर लंबा पाथवे मॉर्निंग वॉक के लिए मिल सकेगा. निगम के अधिकारियों की माने तो, पाथवे का निर्माण जेपी गंगा पथ की तरफ होगा. वहीं, नदी में बाढ़ के पानी के कारण समग्र उद्यान प्रभावित ना हो, इसके लिए उच्च स्तर के मिट्टी भी भरी जाएगी.
मिलेगी ये सभी सुविधाएं
इसके अलावा लोगों के लिए की जाने वाली सुविधाओं की बात करें तो, समग्र उद्यान में करीब 16 हजार गाड़ियां पार्क की जा सकेगी. 4,000 चारपहिया और 12,000 दोपहिया वाहन एक साथ पार्क किए जायेंगे. इतना ही नहीं, छठ महापर्व के दौरान गंगा किनारे आने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को भी इससे सुविधा मिलेगी. खबर की माने तो, समग्र उद्यान को पटना कलेक्ट्रेट से रिवर फ्रंट बनाकर सभ्यता द्वार से जोड़ा जाएगा. कई तरह के पौधे लगाए जायेंगे. इसके अलावा कई सुविधाएं होंगी, जो लोगों का आकर्षित करोगी.
Also Read: Khan Sir Reception: खान सर ने बनवा दिए 156 आइटम्स, चौथी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे हजारों छात्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










