Khan Sir Reception: खान सर ने बनवा दिए 156 आइटम्स, चौथी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे हजारों छात्र

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Jun 2025 2:57 PM

विज्ञापन

Khan Sir Reception (सांकेतिक फोटो)

Khan Sir Reception: खान सर की रिसेप्शन पार्टी का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में आज चौथी पार्टी खान सर की ओर से छात्रों को दी जा रही है. छात्रों के लिए 156 आइटम्स बनवाए गए हैं. जो कि चर्चे में छा गई है.

विज्ञापन

Khan Sir Reception: बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर की शादी चर्चा में बनी हुई है. लेकिन, उससे ज्यादा सुर्खियों में है उनका शाही रिसेप्शन. चौथा रिसेप्शन भी वैसा ही भव्य है. 156 तरह के व्यंजनों से सजी थाली और हजारों स्टूडेंट्स का उत्साह, जो इस अनोखे भोज को कभी न भूलने वाला बना रहा है.

खान सर का रिसेप्शन बना उत्सव

खान सर की रिसेप्शन का आयोजन लगातार चल रहा है. जगह है पटना का अंजुमन इस्लामिया हॉल, जिसे कई दिनों के लिए बुक कर लिया गया है. यह अब सिर्फ शादी का रिसेप्शन नहीं, बल्कि खान सर के छात्रों के लिए एक उत्सव बन चूका है.

छात्रों के लिए विशेष इंतजाम

अब तक खान सर ने शिक्षकों, राजनेताओं और वीआईपी महमानों को भोज दिया है. उसके बाद लड़कियों के लिए एक अलग दिन और फिर लड़कों के लिए दो अलग-अलग शिफ्ट में भोज का आयोजन किया गया. 26 जून को भी दो शिफ्ट में रिसेप्शन चल रहा है, सुबह 11 से 1 और शाम 5 से 9 बजे तक.

156 आइटम्स, मटन से मोमो तक सब कुछ मेन्यू में

इस रिसेप्शन में सबसे ज्यादा चर्चा में है 156 प्रकार के फूड आइटम्स. गोलगप्पा, मोमो, चाउमिन, छोला-भटूरा, मटन, चिकन, ड्राई फ्रूट, वेज-नॉन वेज सबकुछ है. स्टूडेंट्स की माने तो उनका कहना है कि, “इतना खा लिए हैं कि नाम भी याद नहीं आ रहा. दिनभर भूखे थे ताकि हर आइटम चख सकें.”

रिसेप्शन पार्टी में ऐसे मिल रही एंट्री

बता दें कि, खान सर की कोचिंग में करीब 70 हजार स्टूडेंट्स पढ़ते हैं, जिनमे से 28 हजार लड़कियां और 50 हजार लड़के हैं. रिसेप्शन में कार्ड के आधार पर एंट्री मिल रही है. हर दिन का वार्ड और बैच अलग है. स्टूडेंट्स ने व्यवस्था की भी जमकर तारीफ भी की.

(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar News: रोहतास वालों के लिए खुशखबरी, 22.60 करोड़ की लागत से बनेंगी पहाड़ी गांवों की सड़कें

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन