Patna News: अब रात 12 से 3 बजे तक ही एम्स से न्यू बाइपास तक होगी भारी वाहनों की इंट्री, चार दिनों से लग रहा था भीषण जाम

Updated:
विज्ञापन
Patna News

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: एम्स से न्यू बाइपास तक अब रात 12 से 3 बजे तक ही भारी वाहनों की इंट्री होगी. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने यह आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

Patna News: पटना एम्स से न्यू बाइपास तक बीते चार दिनों से लग रहे भीषण जाम को देखते हुए रात 12 से सुबह 3 बजे तक ही इस रूट पर भारी वाहनों की इंट्री करने का निर्णय लिया गया है. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने यह आदेश जारी किया है. दरअसल इससे सुबह में स्थानीय लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा था. इसको देखते हुए ट्रैफिक प्रशासन ने एम्स से फुलवारीशीफ, अनीसाबाद, बेऊर मोड़ से लेकर न्यू बाइपास तक दोनों लेन पर ट्रक और भारी वाहनों की इंट्री के समय में पांच घंटे की कमी कर दी है. अब केवल तीन घंटे ही इंट्री होगी. हालांकि टैंक लॉरी, इंधन, आपूर्ति वाहन, दूध वाहन, एंबुलेंस, दमकल, शव वाहन जैसी जरूरी सेवाओं के वाहनों पर नो इंट्री नहीं रहेगी. पहले रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यानी 8 घंटे तक इंट्री होती थी.

चार दिनों से लग रहा था भीषण जाम

दरअसल ट्रैफिक एसपी ने पिछले माह 16 दिसंबर को आदेश निकाला था कि एम्स से लेकर न्यू बाइपास तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही भारी वाहनों की आवाजाही होगी. दिन में ट्रक व भारी वाहन बिहटा-सरमेरा रोड से आना-जाना होगा. पिछले चार दिनों से सुबह 6 बजे तक इंट्री करने वाले वाहनों का दबाव बढ़ गया था. सुबह 6 बजे इंट्री करने वाले वाहन न्यू बाइपास के आगे नहीं निकल पा रहे थे. इस वजह से सुबह में जाम लग जा रहा था. हालत यह हो गयी कि चार दिनों से इस मार्ग पर भीषण जाम की समस्या से लोग जूझ रहे थे. इसकी शिकायत लगातार ट्रैफिक एसपी को मिल रही थी. मंगलवार को भी जाम लगा हुआ था. स्कूल बस जाम में फंस गयी थी. एम्स, महावीर कैंसर, इमारत-ए-शरीया अस्पताल, फुलवारी सामुदायिक अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में जाने वाले मरीजों और उनके अभिभावक जाम में फंस गये थे.

नयी व्यवस्था के बाद भी लगा जाम तो, 24 घंटे नो इंट्री

ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया फिलहाल रात 12 बजे से 3 बजे रात तक ही भारी वाहनों की इंट्री एम्स से न्यू बाइपास पर होगी. इस कवायद के बाद भी जाम से छुटकारा नहीं मिलेगा तो फिर चौबीस घंटे भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जायेगी.

Also Read: Gaya News: आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी तक, जानें कैसे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन