Video: ताबड़तोड़ छापेमारी के बीच मेयर सीता साहू के बेटे ने जारी किए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई को बताया गलत

Patna News: पटना मेयर सीता साहू के बेटे की तलाश में पटना पुलिस जुटी हुई है. इस बीच शिशिर सिन्हा ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताया. इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से किसी के भी दबाव में आकर काम ना करने की अपील की.
Patna News: पटना मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर सिन्हा को पुलिस खोज रही है. पिछले दिनों मेयर सीता साहू के घर के बाहर आधी रात को पुलिस ने दबिश दी थी. जिसके बाद लोगों ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया था. वहीं, ताबड़तोड़ छापेमारी के बीच शिशिर सिन्हा ने खुद ही एक वीडियो शेयर किया है. शिशिर सिन्हा ने वीडियो के जरिये खुद को निर्दोष बताया और पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया.
‘प्रशासन गलत कार्रवाई कर रही’
पटना मेयर के बेटे शिशिर सिन्हा वीडियो में यह कहते हुए दिख रहे हैं कि, जब पुलिस आग्रह करेगी वो सामने आ जाएंगे. पटना मेयर के बेटे शिशिर सिन्हा ने अपने वीडियो में बताया है कि वो कहां है. यह भी कहा कि, प्रशासन जो कार्रवाई कर रही है वो गलत है. बता दें कि, शिशिर सिन्हा ने वीडियो में खुद को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य और महापौर प्रतिनिधि बताया.
Also Read: Bihar Cabinet: बिहार में BLO को मिलेगा 6000 मानदेय, नीतीश कैबिनेट में प्रस्ताव पर लगी मुहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










