पटना में सुबह-सुबह पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, 20 प्वाइंट पर बैरिकेडिंग कर जांच

Patna News: पटना में सुबह-सुबह पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, 20 प्वाइंट पर बैरिकेडिंग कर जांच
Patna News: पटना पुलिस ने सोमवार सुबह शहर के 20 चेकिंग प्वाइंट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया.
चेन स्नेचिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर चला अभियान
Patna News: (नीतीश सिंह की रिपोर्ट) पटना में सोमवार की सुबह पुलिस ने अचानक सघन वाहन जांच अभियान चलाया. राजधानी के 20 अलग-अलग चेकिंग प्वाइंट पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई. इस दौरान पुलिस ने एक-एक वाहन की तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी.
कागजात नहीं होने पर वसूला गया जुर्माना
वाहन जांच अभियान के दौरान कई वाहन चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं पाए गए. ऐसे लोगों से पुलिस ने जुर्माना भी वसूला. वहीं कुछ संदिग्ध वाहनों को आगे की जांच के लिए संबंधित थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.
सुबह से ही तैनात थी पुलिस टीम
जानकारी के अनुसार, चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया. सुबह से ही शहर के 20 चेकिंग प्वाइंट पर एक पुलिस पदाधिकारी और चार जवानों की तैनाती कर दी गई थी.
संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेग. वाहन जांच के दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है.
ALSO READ:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By karunatiwari
करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










