स्टार्टअप में कैसे बनाए करियर, एमएसएमई दिवस पर CA को दी गई अहम जानकारी

सांकेतिक तस्वीर
Patna News: एमएसएमई दिवस पर आईसीएआई पटना शाखा ने स्टार्टअप में सीए के अवसर विषय पर सेमिनार आयोजित किया. विशेषज्ञों ने स्टार्टअप, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की जानकारी दी.
पटना से सुबोध कुमार नंदन कुछ रिपोर्ट
Patna News: एमएसएमई दिवस के अवसर पर आईसीएआई (सीआईआरसी) की पटना शाखा ने पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल पाइन में ‘स्टार्टअप में सीए के अवसर’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया. कार्यक्रम का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को स्टार्टअप और एमएसएमई क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से परिचित कराना और स्टार्टअप में कैसे बनाए करियर तथा उद्यमिता को बढ़ावा देना था.
अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं एमएसएमई
शाखा अध्यक्ष सीए राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. ये रोजगार, स्वरोजगार और समावेशी विकास को गति देते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में स्टार्टअप के लिए बेहतर संभावनाएं हैं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उद्यमियों को सही मार्गदर्शन देकर उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
स्टार्टअप और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
मुख्य वक्ता सीए कुणाल किशोर ने स्टार्टअप पंजीकरण, पात्रता, वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं और विभिन्न प्रोत्साहनों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पात्र उद्यमी सीजीटीएमएसई योजना के तहत बिना संपार्श्विक ऋण, प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत कम ब्याज दर पर बैंक ऋण, मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का ऋण, स्टैंड-अप इंडिया योजना तथा कार्यशील पूंजी जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.
बड़ी संख्या में शामिल हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए मुकुल ने की, जबकि संचालन और संयोजन कोषाध्यक्ष सीए कुमार आशुतोष चंद्रा ने किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष सीए अशोक कुमार मिश्रा, सचिव सीए नवनीत कुमार नीतेश, सिकासा अध्यक्ष सीए कुमार गुलशन, पूर्व अध्यक्ष सीए सोनू कुमार, कार्यकारी सदस्य सीए सुजीत सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स मौजूद रहे.
CA Startup Seminar Patna के माध्यम से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को स्टार्टअप और एमएसएमई क्षेत्र में उपलब्ध नए अवसरों की जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता के जरिए उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया.
ALSO READ: मूल नक्षत्र और शुभ योग में मनाई जाएगी ज्येष्ठ पूर्णिमा, स्नान-दान से मिलेगा अक्षय पुण्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










